ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
झारखण्ड

झारखंड में ‘क्राइम सिंडिकेट’ का नया चेहरा! प्रिंस खान और सुजीत गैंग में हुआ खूनी गठजोड़; कारोबारियों से वसूली के लिए बनाया मास्टरप्लान

रांची: विदेश में बैठकर अपने गैंग का संचालन कर रहे कुख्यात अपराधी प्रिंस खान और जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिंह एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं, यह एक बार फिर साबित हुआ है. धनबाद और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में टीटोस रेस्टोरेंट में हुई गोलीबारी में शामिल सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है.

रेस्टोरेंट मालिक से रंगदारी मांगने का प्लान दोनों गैंग ने मिलकर किया था तैयार

कुख्यात प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एक साथ काम कर रहे है. दोनों गैंग के लोग मिलकर झारखंड के कारोबारियों से न सिर्फ रंगदारी की वसूली कर रहे हैं बल्कि गोलीबारी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं. एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कुतियातू स्थित टीटॉस रेस्टोरेंट में गोलीबारी कर एक कर्मी की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार अपराधियों ने भी खुलासा किया है कि दोनों गैंग एक साथ काम कर रहे हैं.

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि टीटॉस रेस्टोरेंट के संचालक से रंगदारी नहीं मिलने की वजह से गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया गया था. रांची पुलिस ने पलामू के कुबेर उर्फ मनीष सिंह उर्फ अमन सिंह, धनबाद के अफजल अमन उर्फ बाबर उर्फ विराट, धनबाद के पुटकी के पप्पू भुइंया और वासेपुर के मो शादाब आलम उर्फ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है. इनमें से एनकाउंटर में तीन घायल भी हुए थे. मंगलवार को दो अपराधियों को रांची लाया गया.

घायल हुए कुबेर ही चला रहा था कोयलांचल शांति सेना

मामले का खुलासा करते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि कुबेर उर्फ मनीष कोयलांचल शांति सेना से जुड़ा है, इस गैंग को कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ऑपरेट करता है. दोनों गैंग में शामिल गुर्गे सीधे प्रिंस खान के संपर्क में रहते हैं. उसके कहने पर ही न सिर्फ कारोबारी से रंगदारी की वसूली करते हैं बल्कि गोलीबारी की घटना को अंजाम भी दिया करते हैं. सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है.जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम जांच में जुट गई है.

जब्त मोबाइल से मिली पुलिस को अहम जानकारी

सिटी एसपी ने बताया कि अपराधियों के पास से कई मोबाइल जब्त किए गए हैं. उन मोबाइल की जांच करने पर 60 अकाउंट के बारे में पता चला है. यह अकाउंट विभिन्न नाम से है, जिसके बारे में पुलिस जांच कर रही है. सिटी एसपी ने बताया कि कारोबारियों से वसूली गई रंगदारी के पैसे इसी अकाउंट में मंगवाये गए थे. उस पैसों को कुख्यात प्रिंस खान के बताए हुए खाते में भी ट्रांसफर किये गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में यह भी जानकारी मिली है कि कुख्यात प्रिंस खान से कई सफेदपोश भी जुड़े हुए हैं.पुलिस उनकी गतिविधि पर नजर रखी है.

शादाब ने की रेकी तो कुबेर ने चलायी थी गोली

सिटी एसपी ने आगे कहा कि टीटॉस रेस्टोरेंट में गोलीबारी की वारदात पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था. रेस्टोरेंट में बाइक लेकर पप्पू भुईंया पहुंचा था, उसके साथ कुबेर बाइक से उतरकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया. इसके अलावा गिरफ्तार शादाब ने रेकी की थी. वही धनबाद से कुछ और लोग भी मौके पर पहुंचे हुए थे. सिटी एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है.

धनबाद में प्रिंस के गुर्गों के साथ पुलिस का हुआ था मुठभेड़

रांची पुलिस और धनबाद पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के साथ सोमवार को अहले सुबह धनबाद के केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास मुठभेड़ हुआ था, जिसमें दो अपराधियों के पैर में गोली लगी थी, जबकि पुलिस गिरफ्त से भाग रहे तीसरे आरोपी की भागने के दौरान पैर टूट गया था. केंदुआडीह भगाबांध चानक के पास हुई मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह के करकेंद श्याम कोठी निवासी विक्की डोम और पलामू जिले के अमन सिंह उर्फ कुबेर को पैर में गोली लगी थी.

Related Articles

Back to top button