ब्रेकिंग
Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'...
देश

केरल से सैकड़ों मजदूरों को लेकर हटिया पहुंची एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस, दो में मिले बुखार के लक्षण

रांची। बुधवार को झारखंड में तीन और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ रही हैं। इसमें से एक ट्रेन एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस केरल से हटिया पहुंची। इस ट्रेन से सैकड़ों लोग रांची पहुंचे। रांची से इन लोगों को बसों से विभिन्‍न जिलों में भेज दिया गया। इस दौरान सभी यात्रियों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की गई। इस दौरान दो लोगों में तापमान अधिक पाया गया। उन्‍हें बुखार होने की आशंका है। कोरोना के खतरे काे लेकर उनकी जांच की जाएगी। ट्रेन तीन घंटे विलंब से पहुंची है। आज भी यात्रियों से पैसा लिया गया है। हटिया पहुंचे मजदूरों ने इस बाबत अपना टिकट भी दिखाया। इससे पहले पंजाब से 1188 मजदूरों को लेकर श्रमिक स्‍पेशल ट्रेन डालटनगंज पहुंची। इसके अलावा एक और ट्रेन बेंगलुरु से आने वाली है। वह बरकाकाना स्‍टेशन तक आएगी। एर्नाकुलम एक्‍सप्रेस और बेंगलुरु से आने वाली ट्रेन से करीब 2400 लोग झारखंड आएंगे

लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों में फंसे झारखंड के श्रमिकों को लेकर ट्रेनें लगातार पहुंच रही हैं। डालटनगंज में श्रमिक सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन बुधवार की सुबह 9.30 बजे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। पलामू में दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन का आगमन गुरुवार को होगा। पंजाब के लुधियाना से पलामू जिले के प्रवासी मजदूरों को लेकर दूसरी श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को डालटनगंज पहुंचेगी। यह विशेष ट्रेन बुधवार को अपराहन 12 बजे लुधियाना से खुल कर गुरुवार को पूर्वाहन 10.30 बजे यहां पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button