ब्रेकिंग
कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़... राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम घोषित: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, अध्यक्ष बनन... Ramanujganj Kanhar River: एनीकट के पास नदी में फंसा युवक, स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर ... उत्तराखंड के त्यूणी में खौफनाक सड़क हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल फिल्म 'दृश्यम' से प्रेरित होकर खौफनाक वारदात: 2000 किलोमीटर दूर सूरत से आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से की ... Balod News: सनौद में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; पिता और 12 साल के बेटे की मौत Katihar Crime News: बिहार के कटिहार में दिनदहाड़े बाजार में अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, इलाके में ... SING Forum 2026 Singapore: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया ... Bilaspur High Court Verdict: तलाक के मामलों में नैसर्गिक न्याय का पालन जरूरी, बिना सुनवाई के आदेश अव... PMAY Urban Awards 2026: छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान, डिप्टी सीएम अरुण साव ने ग्रह...
देश

हड़‍िया पीकर आया और पत्‍नी को कुल्‍हाड़ी से काट डाला, मौत

चाईबासा।  कोल्‍हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल स्थित करमपदा गांव में सेवियन भेंगरा ने घर के आंगन में अपनी पत्नी रोशनी भेंगरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीआरपीएफ  जवानों ने किरूबुरू पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई।

पुलिस के अनुसार, पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पति खलासी का काम करता है। पत्नी गांव के स्कूल में रसोइया थी। लॉकडाउन के कारण दोनों बेरोजगार हो गए। घर में ही समय काट रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपित पति सेवियन भेंगरा घर से बाहर निकला। हडिय़ा पीकर कुछ देर बाद घर लौटा। फिर पत्नी से झगडऩे लगा। इसी दौरान घर में रखे कुल्हाड़ी से उसने पत्नी पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अक्‍सर पत्‍नी से होगा था झगड़ा

ग्रामीणों का कहना है कि सेवियन जब भी काम से घर लौटता, पत्नी के साथ झगड़ा कर पिटाई करता था। यह आये दिन की बात थी। लेकिन, वह हत्या कर देगा इसका किसी को अंदाजा नहीं था। इस घटना से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। मृतका के चार बच्चे हैं। अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा, इसकी चिंता ग्रामीणों को सता रही है।

Related Articles

Back to top button