ब्रेकिंग
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में वर्चस्व की लड़ाई तेज, असली संगठन बताने को लेकर आमने-सामने आए दोनों गुट LADC नीति के विरोध में गर्माया वकीलों का आंदोलन, 27 जुलाई को लुधियाना कोर्ट परिसर में 89 अधिवक्ता बै... महिला इंस्पेक्टर से दुष्कर्म के आरोपी SI साहिबमीत सिंह पर बड़ा खुलासा, दादा और पिता भी रह चुके हैं प... मानसा में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की से गैंगरेप, परिजनों की शिकायत पर 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज बरनाला लाठीचार्ज के विरोध में 27 जुलाई को 'पंजाब बंद' का ऐलान, जालंधर में वाल्मीकि समाज का बड़ा फैसल... श्री माता वैष्णो देवी यात्रा पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, जयकारों के साथ भवन की ओर बढ़े भक्त पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी, बिजली मंत्री के साथ 6 घंटे की मीटिंग रही पूरी तरह बेनतीज... मालिक की फोटो लगाकर 2.50 करोड़ की साइबर ठगी, लुधियाना पुलिस ने जोधपुर से आरोपी को किया गिरफ्तार लुधियाना के फेस-5 फोकल पॉइंट में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस लुधियाना के 100 फुटी रोड पर युवक पर जानलेवा हमला, बातचीत के बहाने बुलाकर तेजधार हथियारों से किया लहू...
देश

बाबरी विध्वंस पर कोर्ट के फैसले पर बोले राजनाथ- देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लखनऊ की सीबीआई विशेष अदालत के फैसले को न्याय की जीत करार दिया है। इस मामले में फैसला आने के बाद राजनाथ सिंह ने ट्विट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डा. मुरली मनोहर जोशी, उमा जी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस निर्णय से यह साबित हुआ है कि देर से ही सही मगर न्याय की जीत हुई है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने अयोध्या में 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराए जाने के मामले में आज फैसला सुनाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनाहर जोशी, उमा भारती, कल्याण सिंह समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया।

Related Articles

Back to top button