ब्रेकिंग
National Unity Day 2026: सरदार पटेल जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा बयान, वैश्विक ऊर्जा संकट और द... Alwar News: राजस्थान के अलवर में उपसरपंच चुनाव के दौरान भारी बवाल, ग्रामीणों के पथराव में डीएसपी देश... Noida Police Encounter: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ म... Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद चुनाव के बाद बीजेपी को मिली बड़ी मजबूती, दो निर्दलीय ए... Sultanpur School Lift Collapse: सुल्तानपुर के जीडी गोयनका स्कूल में टूटी लिफ्ट, जनगणना ट्रेनिंग ले र... Rahul Gandhi on CEC Gyanesh Kumar: 'इंडिया' गठबंधन के जन महाभियोग कार्यक्रम में राहुल गांधी का बड़ा ... Filmmaker Sanjay Gupta Passes Away: 'काबिल' और 'शूटआउट एट वडाला' फेम निर्देशक का अचानक हुआ निधन, वर्... जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्रकार निधि राजदान के साथ अपन... Delhi Traffic Advisory: दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली आज, मध्य दिल्ली में भारी ट्... Azam Khan ED Custody News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का...
व्यापार

Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15,000 टूटी; जानें निवेश का सही समय

ईरान और इजराइल के बीच छिड़ी जंग को 19 दिनों से ज्यादा का समय हो गया है. जंग की शुरुआत से ही क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़े हैं. साथ ही शेयर बाजार का बुरा हाल हुआ है. ईरान ने सोना-चांदी सहित शेयर बाजार की चाल पूरी तरीके से टेढ़ी कर दी है. बीते 4 दिनों में सोने के दाम 50 हजार रुपये कम हो गए हैं. वहीं, भारतीय शेयर बाजार 3 दिनों की रैली के बाद आज अचानक करीब 2000 अंक नीचे आ गया.

गुरुवार को सोने की कीमतें लगातार गिरती रहीं, जिससे इस हफ्ते जारी गिरावट और बढ़ गई. 24 कैरेट सोना तेजी से गिरकर 154790 रुपये प्रति 10 पर आ गया, जिसमें 2780 रुपये की गिरावट आई. वहीं, 22 कैरेट सोना गिरकर 141900 रुपये प्रति ग्राम पर आ गया, जिसमें 2550 रुपये की कमी दर्ज की गई. गुड रिटर्न्स के डेटा के मुताबिक, महज चार ट्रेडिंग सत्रों में 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति 100 ग्राम लगभग 50,200 रुपये की गिरावट आई है. इसका असर बाजार के कुल माहौल पर पड़ा है, जबकि आमतौर पर यह समय सोने की खरीदारी के लिए सबसे अच्छा सीजन माना जाता है.

चांदी के भाव भी गिरे

19 मार्च 2026 को दिल्ली में चांदी की कीमतें 260 रुपये प्रति ग्राम रहीं, जो पिछले दिन के 265 रुपये प्रति ग्राम के मुकाबले 5 रुपये कम थीं. थोड़ी ज्यादा मात्रा के लिए 8 ग्राम चांदी की कीमत 2,080 रुपये रही, जबकि पहले यह 2,120 रुपये थी. इस तरह इसमें 40 रुपये की गिरावट आई. इसी तरह 10 ग्राम चांदी की कीमत 2,600 रुपये रही जो पिछले सत्र के 2,650 रुपये के मुकाबले 50 रुपये कम थी. 100 ग्राम चांदी की कीमत 26,000 रुपये रही, जिसमें 500 रुपये की गिरावट देखने को मिली. वहीं, 1 किलोग्राम चांदी की कीमत गिरकर 2,60,000 रुपये पर आ गई, जो पिछले दिन के 2,65,000 रुपये के मुकाबले 5,000 रुपये कम थी.

एमसीएक्स पर सोने का भाव

वहीं, वायदा बाजार में भी सोने के दाम में गिरावट आई है. सोना एमसीएक्स पर अभी 5635 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये सस्ता होकर 147390 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, चांदी के भाव अभी वायदा बाजार पर 15344 रुपये प्रति किलोग्राम कम होकर 232850 रुपये पर आ गए हैं.

एक इस्तीफे से शेयर बाजार बेहाल

ईरान-इजराइल वॉर की वजह से शेयर बाजार पर दबाव तो था. मगर बीते 3 ट्रेडिंग सेशन में मार्केट ने अच्छी रिकवरी की थी. बुधवार रात को आए एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन के इस्तीफे ने मार्केट के सेंटीमेंट को फिर से बदल दिया और गुरुवार को बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया. निवेशकों के लाखों करोड़ों रुपये महज एक घंटे में स्वाहा हो गए.

Related Articles

Back to top button