ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पर ‘सख्त’ पहरा! रजिस्ट्रेशन के बिना नहीं मिलेंगे दर्शन, गैर-सनातनी प्रवेश पर रोक; ऐसे होगी पहचान—जानें धामी सरकार का नया फरमान

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चार यात्रा के लिए दर्शन को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है. यात्रा के दौरान मंदिर में केवल सनातन आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं को ही प्रवेश दिया जाएगा, जबकि गैर सनातन श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा. इस व्यवस्था के तहत यात्रा पंजीकरण के जरिए ही यात्रियों की जानकारी जुटाई जाएगी और उसी के आधार पर प्रवेश का निर्णय लिया जाएगा.

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने इस पर विस्तृत जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण के दौरान यात्रियों को अपना पूरा विवरण नाम, पता, धर्म और आस्था सहित अन्य जरूरी जानकारी देनी होगी. उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन के दौरान ही गैर सनातन पर्यटकों की पहचान की जाएगी. पहचान करने के बाद गैर सनातनी यात्रियों को मंदिर में प्रवेश से पहले ही रोक दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह निर्णय यात्रा व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए लिया गया है. इसके साथ ही मंदिर परिसर में सुरक्षा और निगरानी भी बढ़ाई जाएगी.

चारधाम श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य

चार धाम यात्रा शुरू होने पहल समिति की ओर कई अहम निर्णय लिए गए. वहीं यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई अव्यवस्था का सामना ना करने पड़े इसके लिए तैयारियों पर जोर दिया जा रहा है. आगामी चारधाम और अन्य तीर्थस्थलों में दर्शन के लिए आने वाले सभी यात्रियों को यात्रा पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. इस प्रक्रिया के जरिए ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल सनातन आस्थावान लोग ही मंदिर परिसर में प्रवेश कर सकें.

सारा अली खान का मामला अलग

वहीं समिति ने सारा अली मामले पर बयान दिया. समिति की तरफ से कहा गया कि सारा अली खान का मामला विशेष है और इसे सामान्य नियमों से अलग रखा गया है. हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सारा अली खान सनातन आस्था रखती हैं, उनकी मां भी हिंदू हैं और उन्होंने हमेशा सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है. इसलिए उनके लिए हलफनामे की व्यवस्था बनाई गई है.

Related Articles

Back to top button