ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
पंजाब

पंजाब में फिर लौटा ‘ठंड’ का सितम! अगले 48 घंटे भारी; आंधी-बारिश और ओले गिरने का ‘Yellow Alert’, जानें आपके शहर का हाल

जालंधर: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों पर साफ तौर पर पड़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट हुई है। वहीं, पिछले कुछ दिन ए.सी. चलाने की नौबत आ गई थी और अब पंखे भी बंद हो चुके हैं। जालंधर सहित पंजाब के कई हिस्सों में 19 और 20 मार्च को मौसम अचानक करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 19 मार्च को जालंधर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, 20 मार्च को भी इसी तरह का मौसम बना रहने की चेतावनी दी गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जो पेड़ों, बिजली के खंभों और अस्थायी ढांचों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके अलावा बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं, जो जान-माल के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। इस मौसम अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय गेहूं की फसल पकने की अवस्था में है और ओलावृष्टि या तेज बारिश से फसल को भारी नुकसान हो सकता है। खेतों में खड़ी फसल पर इसका सीधा असर पड़ने की संभावना है। वहीं, शहर में रहने वाले लोगों के लिए भी यह मौसम परेशानी का कारण बन सकता है। तेज आंधी के चलते धूल भरी हवाएं चल सकती हैं, जिससे दृश्यता कम हो जाएगी और सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। यदि बाहर निकलना जरूरी हो तो सतर्कता बरतें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

तापमान में और गिरावट के आसार
महानगर जालंधर के तापमान में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट हो रही है, ताजा आकड़ों के मुताबिक जालंधर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री जबकि न्यूनतम 17 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। आगे बारिश पड़ने और मौसम में बदलाव के चलते तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button