ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
हरियाणा

Faridabad Dabua Crime: स्कूली बच्चों की रंजिश में खूनी खेल, 3 युवकों पर जानलेवा हमला; फरीदाबाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

फरीदाबाद: फरीदाबाद में डबुआ थाना क्षेत्र गांव बाजडी में आपसी कहासुनी को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों को कुछ युवकों ने डंडो से जमकर पीटा गया। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के द्वारा पीडित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गांव बाजडी के रहने वाले विकास त्यागी ने डबुआ थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसके भतीजे देव उर्फ रामजीलाल का गांव के ही रहने वाले गोलू के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान गोलू को पीट दिया गया था।

इसी की रंजिश को लेकर 15 मार्च गोलू ने अपने साथियों के साथ खेतों पर अपने साथियों के साथ डंडे लेकर पहुंचा। जहां पर सभी ने उसके बेटे तूषार, भतीजे अंशूल और और उसके साथी अभिषेक साथ डंडो से मारपीट की। जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इस मारपीट का एक वीडियों भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक हाथों मे डंडे लेकर आते है और एक युवक के साथ मारपीट करते है। इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा हो जाती है। इसके बाद भी युवक और उसके दोस्तों को लगातार पीटा जा रहा है।

पुलिस कर रही है जांच

थाना इंचार्ज संग्राम सिंह ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी स्कूली बच्चे है। दोनों पार्टियों का आपस में पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी के चलते ये रंजिश बनी हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button