ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
पंजाब

Ludhiana-Chandigarh Road Accident: जुझार बस और एक्टिवा की भीषण भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत; हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम

लुधियाना(राज): लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को फोर्टिस अस्पताल के पास एक तेज रफ्तार जुझार बस ने एक्टिवा सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

शिकायतकर्ता  पवन कुमार के अनुसार, घटना 22 मार्च की है। वह अपने भांजे निमित उर्फ गोलू के साथ अपनी ग्रे रंग की एक्टिवा पर सवार होकर नीची मंगली की ओर जा रहे थे। जब वे फोर्टिस अस्पताल के नजदीक पहुंचे, तो मामा पैदल रोड क्रॉस करने लगे और निमित एक्टिवा पर सड़क पार करने लगा। उसी समय कोहाड़ा साइड से आ रही एक लाल रंग की जुझार बस, जिसे चालक बलजीत सिंह लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था, ने निमित की एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी।

इस भीषण टक्कर के कारण निमित को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में एक्टिवा भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद आरोपी बस चालक बलजीत सिंह अपनी बस को मौके पर ही छोड़कर भागने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button