ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

Bhopal Commercial LPG Supply: भोपाल में कमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल, 15 दिन बाद होटलों को मिले 700 सिलिंडर; इंडेन का बड़ा कदम

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा नौ मार्च यानी 15 दिन पहले व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगाया था। इस वजह से राजधानी के दो हजार छोटे-बड़े होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि में भोजन बनाने की व्यवस्था बिगड़ गई थी। अब 15 दिन बाद मंगलवार से कटौती के साथ व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू की गई है, जिसके अनुसार इंडेन कंपनी ने करीब 26 एजेंसियों को रात 10 बजे तक 700 व्यावसायिक सिलिंडर दिए गए हैं।

एजेंसियों ने तय प्रतिशत के तहत कटौती के साथ शासकीय व निजी प्रतिष्ठानों को व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति धीरे-धीरे पटरी पर वापस आ जाएगी। जानकारी के अनुसार भोपाल में एलपीजी के घरेलू उपभोक्ता करीब साढ़े पांच लाख और व्यावसायिक उपभोक्ता करीब 40 हजार हैं। इनके लिए सिलिंडरों की आपूर्ति करीब 40 गैस एजेंसी व गोदामों के माध्यम से की जाती है। अभी तक सिर्फ घरेलू गैस सिलिंडरों की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन व्यावसायिक सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक लगी हुई थी।

Related Articles

Back to top button