ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

सुशील मोदी बोले-जेल से लालू प्रसाद कर रहे BJP-JDU विधायकों को फोन, सरकार गिराने की साजिश

पटना। बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनने के बावजूद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की आस अभी पूरी तरह नहीं टूट पाई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की ओर से जेल से ही भाजपा और जनता दल युनाइटेड (जदयू) के विधायकों को फोन किया जा रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि लालू द्वारा फोनकर विधायकों से नीतीश कुमार की सरकार गिराने के लिए कहा जा रहा है। मोदी का कहना है कि लालू जेल से फोन भी उठा रहे हैं।

मोदी ने जारी किया नंबर, फोन रिसीव करते हैं लालू प्रसाद

बिहार विधान परिषद की आचार समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लालू प्रसाद पर हमला किया। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर ट्वीट में मोदी ने वह नंबर भी जारी किया, जिससे जेल से ही विधायकों से संपर्क साधा जा रहा है। भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि उन्होंने जब उस नंबर पर फोन किया तो खुद लालू ने ही कॉल रिसीव की। सुशील मोदी का कहना है कि लालू के फोन उठाने पर उन्होंने कहा कि खेल बंद कीजिए। आपकी मंशा पूरी नहीं होने वाली है। सुशील मोदी पहले भी आरोप लगा चुके हैैं कि लालू प्रसाद रांची जेल से ही अक्सर अपने दल के नेताओं को फोन कर बातें किया करते हैं।

आज होना है बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

सुशील मोदी के लालू प्रसाद पर लगाए गए आरोप से बिहार के राजनीतिक गलियारे में चर्चा शुरू हो गई। आज बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है। वैसे सदन में बहुमत राजग के पास है। एनडीए की तरफ से बीजेपी के लखीसराय से विधायक विजय सिन्हा का नाम प्रस्तावित किया गया है। वहीं राजद ने अवध बिहारी चौधरी को मैदान में उतार दिया है। वैसे तो ध्वनि मत से स्पीकर का चुनाव होना है मगर 51 साल बाद वोट की नौबत भी आ सकती है। ऐसे में लालू प्रसाद पर सुशील मोदी द्वारा लगाया गया आरोप बेहद गंभीर है।

Related Articles

Back to top button