ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
मध्यप्रदेश

‘रॉयल एनफील्ड’ छोड़ ‘रॉयल सवारी’ पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा शख्स

एमपी के देवास शहर में पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों के बीच एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पेट्रोल की किल्लत से जूझ रहे लोगों के बीच एक बैंक कर्मचारी ने समस्या का अनोखा समाधान निकालकर सभी को हैरान कर दिया, जिसकी जिले भर में चर्चा हो रही है.

दरअसल, राधागंज निवासी बैंककर्मी गोपाल ठाकुर ने पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन देखकर अपनी बुलेट बाइक घर पर ही छोड़ दी. समय पर दफ्तर पहुंचने के लिए उन्होंने घोड़े का सहारा लिया और उसी पर सवार होकर बैंक पहुंच गए. बताया जा रहा है कि गोपाल ठाकुर ने अपने घर से करीब 3 से 4 किलोमीटर की दूरी घोड़े की सवारी से तय की और जवाहर नगर स्थित अपने बैंक में पहुंचकर समय पर हाजिरी लगाई.

युवक को देख राहगीर हो गए हैरान

शहर की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर जाते इस युवक को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए. कई लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इस जुगाड़ की तारीफ करते हुए इसे संकट के समय में सूझबूझ भरा कदम बता रहे हैं.

नहीं है पेट्रोल की कमी

कलेक्टर ऋतुराज सिंह और एसपी पुनीत गेहलोत लगातार मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील कर रहे हैं कि संयम बरतें और घबराएं नहीं. उन्होंने स्पष्ट किया है कि ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है.

बीती रात एसपी पुनीत गेहलोत ने स्वयं शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कहा कि पैनिक न हो और संयम बनाए रखें. वहीं पेट्रोल पंपों पर लग रही लंबी कतारों के कारण लोगों को अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में घोड़े पर सवार होकर दफ्तर पहुंचने वाले युवक का यह वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

Related Articles

Back to top button