ब्रेकिंग
'ड्रग्स फ्री इंडिया' की तरफ बढ़ रहा देश; PM मोदी ने 'मन की बात' में एवोकाडो की खेती और उत्तम कुमार क... रांची के 4 केंद्रों पर NEET-PG 2026 परीक्षा: 200 मीटर दायरे में धारा 144 लागू; सुरक्षा के कड़े इंतजा... धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड मेले पर घमासान: अभ्यर्थियों और स्थानीय लोगों का विरोध, DC ने दि... झारखंड में कैदियों के लिए ओपन जेल व्यवस्था: अच्छे आचरण वाले बंदी परिवार के साथ रहेंगे, बाहर जाकर नौक... IIT (ISM) धनबाद की अनूठी पहल: बोकारो में शुरू हुआ 'सिक्की कला' प्रशिक्षण, ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी ... नीलांबर पीतांबर यूनिवर्सिटी में वित्तीय गड़बड़ी पर बवाल: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासे के बाद हाईकोर्ट में... झारखंड में आरक्षण सुधार आंदोलन की 5 प्रमुख मांगें: व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर जोर लातेहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सरहुल सरना स्थल: निर्माण के 2 साल में ही भरभराकर गिरी मंडप की छत... शोऑफ के लिए ₹10 हजार में खरीदा कट्टा: पलामू में आर्म्स एक्ट के तहत आधा दर्जन युवा जेल में, SP की सख्... रायपुर अवधपुरी मैदान में दही हांडी का महामुकाबला; विजेता को ₹10 लाख, महाराष्ट्र-MP की 26 टीमें लेंगी...
उत्तरप्रदेश

IPS Marriage News: यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी

उत्तर प्रदेश कैडर के दो चर्चित और धाकड़ IPS अधिकारियों की सगाई ने सोशल मीडिया से लेकर प्रशासनिक हलकों तक सुर्खियां बटोर ली है. गुरुवार रात संभल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई. सगाई का यह कार्यक्रम बेहद निजी लेकिन गरिमामय रहा. रात करीब 9:30 बजे शुरू हुई रस्में देर रात 11 बजे तक चलीं.

इस मौके पर संभल के डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश और लखनऊ के कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. दोनों ही अधिकारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच अंगूठियों का आदान-प्रदान किया और आए हुए अतिथियों का अभिवादन स्वीकार किया. यही नहीं, दोनों ने ‘अगर तुम कहो’ गाने पर रोमांटिक परफॉर्मेंस भी दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है.

गोरखपुर से शुरू हुआ था प्रेम का सफर

इन दोनों अधिकारियों की प्रेम कहानी साल 2023 में गोरखपुर से शुरू हुई थी. उस समय कृष्ण कुमार बिश्नोई वहां एसपी सिटी के पद पर तैनात थे, जबकि अंशिका वर्मा अपनी ट्रेनिंग (अंडर ट्रेनिंग आईपीएस) पूरी कर रही थीं. ड्यूटी के दौरान हुई मुलाकातों ने धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार का रूप ले लिया. अब यह जोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रहा है.

राजस्थान में मचेगी शादी की धूम

सगाई के बाद अब विवाह की रस्में राजस्थान के रेतीले धोरों और शाही रिजॉर्ट्स में संपन्न होंगी. 27 मार्च को बाड़मेर के धोरीमन्ना में हल्दी और संगीत का कार्यक्रम किया जाएगा. 28 मार्च को बारात सभा और अन्य पारंपरिक रस्में होंगी. फिर 29 मार्च को मुख्य विवाह समारोह (फेरे) होगा. 30 मार्च को जोधपुर के प्रसिद्ध लारिया रिजॉर्ट में ग्रैंड रिसेप्शन, जिसमें कई राज्यों के वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे.

चर्चा में रहते हैं दोनों अधिकारी

कृष्ण कुमार बिश्नोई (32 वर्ष) मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर के रहने वाले हैं, वहीं अंशिका वर्मा (30 वर्ष) प्रयागराज (यूपी) के सिविल लाइंस की निवासी हैं. दोनों ही अधिकारी अपने काम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं. जहां अंशिका वर्मा का लंदन ठुमकदा गाने पर डांस वीडियो वायरल हुआ था, वहीं कृष्ण बिश्नोई की धुरंधर स्टाइल में खुली जिप्सी वाली एंट्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं.

Related Articles

Back to top button