ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
हरियाणा

हरियाणा में सियासी घमासान: राज्यसभा चुनाव में धांधली पर भड़के भूपेंद्र हुड्डा, निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा

चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में धांधली करने वाले निर्वाचन अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग में शिकायत करेगी। क्योंकि उन्होंने बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रची और कांग्रेस के 4 वोट रद्द कर दिए। हुड्डा ने मांग की कि चुनाव आयोग इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।

हुड्डा अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इनेलो को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एक बार फिर साफ हो गया है कि इनेलो कभी भी बीजेपी के खिलाफ नहीं जा सकती। उन्होंने कहा कि इस बार इनेलो ने वोट इसलिए नहीं किया क्योंकि उसे पता चल चुका था कि कांग्रेस की जीत निश्चित है। वोट रद्द होने और क्रॉस वोटिंग के बावजूद कांग्रेस के पास 28 वोट थे, जबकि बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को सिर्फ 16 वोट मिले थे। हुड्डा ने कहा कि अगर इनेलो निर्दलीय के पक्ष में वोट भी डालती तो भी कांग्रेस की जीत पक्की थी।

देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने कई सालों तक जनता से पेट्रोल-डीजल पर कांग्रेस शासन के मुकाबले डबल टैक्स वसूला। अब एक्साइज ड्यूटी भी इस तरह घटाई जा रही है कि उससे आम जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उल्टा ईंधन के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने नायरा कंपनी द्वारा पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाने और सिलेंडर की कालाबाजारी का भी मुद्दा उठाया। देशभर में गैस की किल्लत पर हुड्डा ने सवाल किया कि अगर सरकार कह रही है कि कोई कमी नहीं है, तो जगह-जगह लोगों की लंबी लाइनें क्यों लग रही हैं? उन्होंने हरियाणा में रसोई गैस की कमी के लिए भी बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार अभी तक स्थिति को लेकर स्पष्ट नहीं हो रही है।

Related Articles

Back to top button