ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
झारखण्ड

Cultural Program in Mela: पंजाब और हरियाणा की संस्कृति का संगम: लोक कलाकारों के करतब देख दंग रह गए श्रद्धालु

जामताड़ा: रामनवमी के अवसर पर जामताड़ा के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा. यहां बाहर से आए कलाकारों ने बेहतरीन करतबों का प्रदर्शन कर लोगों का खूब मनोरंजन किया.

पंजाब और हरियाणा से आए कलाकारों ने दिखाए करतब

रामनवमी को लेकर जामताड़ा के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंचे. कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा से आए कलाकारों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी और कलाकारी का प्रदर्शन किया. कलाकारों ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा स्टेडियम

पुराना हटिया शिव मंदिर अखाड़ा कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक शानदार करतब प्रस्तुत किए. इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आम लोग देर रात तक जुटे रहे. पूरा स्टेडियम दर्शकों और श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा.

कलाकारों ने लोगों को किया आश्चर्यचकित

पंजाब और हरियाणा के कलाकारों ने ‘शिव तांडव’ और ‘शिव महिमा’ का शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने आंखों पर पट्टी बांधकर नारियल तोड़ने और कलाबाजी जैसे करतब दिखाकर दर्शकों को हैरान कर दिया. रामनवमी पर जामताड़ा में शानदार जुलूस और झांकियों के साथ-साथ कई कलाकारों ने अपने अद्भुत परफॉर्मेंस से लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया.

Related Articles

Back to top button