ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
झारखण्ड

Witch Hunting Case Gumla: गुमला में खौफनाक वारदात: लापता महिला का मिला शव, अंधविश्वास में मर्डर का शक; पुलिस जांच में जुटी

गुमला: जिले के धनगांव में कथित तौर पर डायन बिसाही के आरोप में एक 45 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई. शुक्रवार शाम पुलिस ने लापता मांगी देवी का शव करम टोंगरी पहाड़ से बरामद किया. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल भेज दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, मांगी देवी 24 मार्च से लापता थीं. उनके पति जोगी खड़िया और अन्य परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मांगी देवी के पुत्र विकास खड़िया ने करम टोंगरी के पास अपनी मां का शव देखा. इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से मांगी देवी पर डायन बिसाही (टोना-टोटका) का आरोप लगा रहे थे. उनका मानना है कि इसी अंधविश्वास के कारण उनकी हत्या की गई. परिजनों के अनुसार, हत्यारों ने पहले मांगी देवी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, फिर कपड़े से उनका गला घोंटकर जान ले ली. सबूत मिटाने के लिए शव को पहाड़ से नीचे फेंक दिया गया था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि महिला का शव टोंगरी से बरामद किया गया है. मामले में छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का खुलासा हो सकेगा.

Related Articles

Back to top button