ब्रेकिंग
पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट... रांची के बेड़ो में दो विशालकाय हाथियों की एंट्री: कैरो गांव में मचा हड़कंप, वन विभाग ने मशाल और पटाख... रांची में भीषण सड़क हादसा: सेना के वाहन और कार की जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, 3 अस्पताल में ... धनबाद के कतरास में भीषण भू-धंसान, 15 मकान पूरी तरह जमींदोज, मची चीख-पुकार हजारीबाग की सोहराय कलाकार पुतली गंझू सम्मानित: 5000 साल पुरानी लोक कला को विदेशों में दिलाई पहचान, म... गुमला में अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह ध्वस्त: 11 गिरफ्तार, 70 ग्राम सोना, 1.5 किग्रा चांदी और 1.70 लाख ... रांची में छात्र आंदोलन के दौरान आमरण अनशन पर बैठे दो और छात्रों की तबीयत बिगड़ी, अनशनस्थल पर पहुंचे ... रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनोखा प्रदर्शन: विश्व आदिवासी दिवस पर पारंपरिक भेष-भूषा और स्... झारखंड में विश्व आदिवासी दिवस की धूम: देवघर से जामताड़ा तक भव्य कार्यक्रम, पलामू टाइगर रिजर्व में 'ह...
हरियाणा

Ambala to Ayodhya Free Train: अंबाला से अयोध्या धाम के लिए फ्री यात्रा करेंगे हरियाणावासी, सीएम ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

अंबाला : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ योजना’ के तहत बुजुर्गों के लिए एक विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। इस दौरान स्टेशन पर भक्तिमय माहौल रहा और मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर यात्रियों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

 मुख्यमंत्री ने इस अवसर को हरियाणा के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा, “आज अंबाला की पावन धरा से भगवान श्री राम की जन्मभूमि के लिए जो ट्रेन रवाना हुई है, वह केवल यात्रियों को लेकर नहीं जा रही, बल्कि हरियाणा की अटूट श्रद्धा और भक्ति को अयोध्या तक पहुँचाने का एक सेतु बन गई है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि यह यात्रा केवल एक भौतिक सफर नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक परिवर्तन की यात्रा है।

 बुजुर्गों को सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अयोध्या के बाद अब अप्रैल के अंत में एक विशेष तीर्थ ट्रेन महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब के लिए रवाना की जाएगी, ताकि प्रदेश के बुजुर्ग गुरुधाम के दर्शन कर सकें। विपक्ष द्वारा पेट्रोल-डीजल की कमी और लॉकडाउन जैसी अफवाहों पर मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “विपक्ष आपदा में भी राजनीति ढूंढता है। मैंने आज सुबह ही स्थिति की समीक्षा की है; हरियाणा में पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे।”

Related Articles

Back to top button