ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
विदेश

ट्रंप का निकट सहयोगी कोरोना पॉजिटिव, अब हर दिन होगा अमेरिकी राष्‍ट्रपति का टेस्ट

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक सहयोगी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। राष्ट्रपति ने बताया कि उनका उस शख्स के साथ काफी कम संपर्क था। हालांकि अब वह  हर दिन कोविड-19 की जांच कराएंगे।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि मेरा इस व्यक्ति के साथ बहुत कम निजी संपर्क था। मैं जानता हूं कि वह कौन है। अच्छा व्यक्ति है, लेकिन मेरा उनसे बहुत कम संपर्क था। देश के उपराष्ट्रपति माइक पेंस का उनके साथ बहुत कम संपर्क था, लेकिन माइक और मेरी जांच की गई। हम दोनों की जांच की गई। ट्रंप ने सवालों के जवाब में कहा कि उनकी, उपराष्ट्रपति और व्हाइट हाउस के अन्य कर्मियों की कोरोना वायरस के लिए हर दिन जांच की जाएगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने अभी जांच कराई। मैंने कल और आज जांच कराई थी तथा जांच में संक्रमित नहीं पाया गया। माइक ने अभी जांच कराई और वह संक्रमित नहीं पाए गए। इस बीच, ट्रंप ने कहा कि चीन से दुनियाभर में जानलेवा संक्रामक रोग का फैलना या तो चीन की भयंकर गलती थी या फिर वे इसे रोकने में असमर्थ रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जहां से यह शुरू हुआ, वहीं इसे रोका जा सकता था। यह करना आसान होता, लेकिन कुछ तो हुआ है।

राष्ट्रपति ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘या तो उन्होंने एक भयंकर गलती की या संभवत: वे इसे रोकने में असमर्थ रहे। कोई तो बेवकूफ था। उन्होंने इसे नहीं रोका जो कि उन्हें रोकना चाहिए था। यह बहुत गलत है।” कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2,64,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 37 लाख लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। अकेले अमेरिका में 76,000 से अधिक लोगों ने जान गंवाई और 12 लाख लोग संक्रमित पाए गए। ट्रंप ने बताया कि यह जानलेवा विषाणु 180 से अधिक देशों में फैल गया।

Related Articles

Back to top button