ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

वेंटिलेटर पर ‘महाभारत’ के लेखक राही मासूम रजा के बेटे, पत्नी बोलीं-‘होश में आने का इंतजार’

मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने सिनेमेटोग्राफर नदीम खान की सीढ़ियों से गिरने की वजह से हालत गंभीर बनी हुई है। नदीम खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती है। मंगलवार को उनके दिमाग का ऑपरेशन किया गया। वहीं अब उनकी पत्नी पार्वती ने नदीम की हेल्थ को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा-‘वे आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। फिलहाल अचेत हैं। डॉक्टर्स उनके होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।’नदीम प्रसिद्ध  पटकथा लेखक राही मासूम रजा के बेटे हैं। राही मासूम ने 1988 का हिट शो ‘महाभारत’ का स्क्रीनप्ले लिखा था।

कोरोना वायरस के चलते इलाज में देरी हुई

पार्वती की मानें तो कोरोनावायरस महामारी के चलते नदीम के इलाज में देरी हुई है। पार्वती ने कहा-‘जब हम आए तो चोट इतनी गंभीर नहीं थी। लेकिन बाद में हालत बिगड़ गई। डॉक्टर्स कोरोना वायरस जांच के नतीजे का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने इन्हें कोविड -19 आईसीयू में संदिग्धों के साथ रखा था।’ पार्वती ने आगे कहा-‘वे दो महीने से घर में बंद थे और किसी से मिले भी नहीं। उनका टेस्ट जल्दी करके आपात सर्जरी की जा सकती थी, लेकिन डॉक्टर्स ने पूरी प्रक्रिया में देरी कर दी।’उनके मुताबिक, वे अस्पताल या डॉक्टर्स पर उंगली नहीं उठा रहीं। लेकिन कोरोना से हटकर आपात मरीजों को भी जल्दी देखना चाहिए।

40 से ज्यादा फिल्मों के सिनेमैटोग्राफर रहे नदीम

 काम की बात करें तो नदीम खान ने बतौर सिनेमैटोग्राफर 40 से ज्यादा फिल्मों के लिए काम किया है। उन्होंने ‘आवारगी’, ‘गुनाह’, ‘गैंग’, ‘खलनायिका’ और ‘डिस्को डांसर’ में काम किया है। इसके अलावा मशहूर शो ‘चंद्रकांता’ में भी नदीम खान ने अपना योगदान दिया है।

Related Articles

Back to top button