ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
देश

मुंबई: आर्थर रोड जेल के 77 कैदी और 26 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, कुक के संपर्क में आए थे

मुंबई की आर्थर रोड जेल के 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी। गृह मंत्री देशमुख ने गुरुवार को ट्विटर पर एक वीडियो मैसेज में कहा कि आर्थर रोड जेल के एक बैरक में कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है। बैरक के सभी कैदियों की जांच की गई। इसमें पता चला कि 77 कैदी और 26 पुलिसकर्मी संक्रमित हैं।

देशमुख ने कहा कि सभी 103 लोगों को सेंट जॉर्ज अस्पताल में अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन सभी को जेल के कुक से संक्रमण हुआ है क्योंकि ये सभी उसके संपर्क में आए थे। इससे पहले देशमुख ने पालघर जिले में मीडिया से बात करते हुए बताया था कि जेल के 72 कैदियों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button