ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में भाजपा पार्षद योगेंद्र यादव पर 25% कमीशन मांगने का आरोप; ठेकेदार ने सबूतों के साथ की शिकायत

ग्वालियर। नगर निगम के उपनेता सत्तापक्ष और वार्ड 53 के पार्षद योगेंद्र यादव उर्फ मंगल भैया पर ठेकेदार से 25 प्रतिशत कमीशन मांगने का गंभीर आरोप लगा है। सिवीकान कंपनी के ठेकेदार साहिल खान ने निगमायुक्त संघ प्रिय को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि वार्ड में नाला निर्माण कार्य शुरू करने से पहले उनसे कमीशन की मांग की गई। विरोध करने पर उन्हें व उनके पिता को धमकाया गया। इस पूरे मामले से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

साइट पर पहुंचते ही धमकी का आरोप

ठेकेदार साहिल खान का कहना है कि वे अपने पिता के साथ वार्ड 53 में प्रस्तावित नाला निर्माण की साइट देखने पहुंचे थे। इसी दौरान पार्षद योगेंद्र यादव और उनके समर्थक वहां पहुंचे और कथित रूप से काम शुरू करने से पहले 25 प्रतिशत कमीशन की मांग की। मना करने पर ठेकेदार और उनके पिता को धमकाया गया।

Related Articles

Back to top button