ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
छत्तीसगढ़

Kawardha SLRM Center Fire: कवर्धा के SLRM सेंटर में लगी भीषण आग; 12 घंटे बाद भी धधक रहा कचरा, बुझाने की कोशिशें जारी

कवर्धा: कैलाश नगर वार्ड क्रमांक 3 स्थित SLRM (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) केंद्र में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह केंद्र सरोवर तालाब के पास स्थित है, जहां रात करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी. आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे आसपास के रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया.

सिर्फ एक फायर ब्रिगेड गाड़ी भेजने का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि सूचना के बावजूद मौके पर केवल एक ही दमकल वाहन पहुंचा, जबकि विभाग के पास अन्य वाहन भी उपलब्ध थे, फिर भी उन्हें नहीं भेजा गया. इससे आग पर काबू पाने में देरी हुई और हालात लगातार बिगड़ते चले गए.

सुबह तक नहीं बुझी एसएलआरएम सेंटर में आग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रातभर काबू नहीं पाया जा सका. सुबह तक भी केंद्र के भीतर से धुआं और आग की लपटें उठती रहीं. स्थानीय वार्डवासियों और केंद्र के कर्मचारियों को सीमित संसाधनों के साथ आग बुझाने में जुटना पड़ा.

मामले की जांच के निर्देश

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार कचरे में मौजूद किसी ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग भड़की हो सकती है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि केंद्र में रखा अधिकांश कचरा जलकर राख हो गया है. प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.

Related Articles

Back to top button