ब्रेकिंग
Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
हरियाणा

Nuh Expressway Accident News: नूंह एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा; पंक्चर खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर, दंपति की मौत

नूंह : दिल्ली मुम्बई हाईवे पर फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार कमालपुरा महुवा निवासी दीपेन्द्र अपनी पत्नी आशा और परिवार के 2 अन्य सदस्यों के साथ कार में दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही वे फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में चैनल नंबर 68 के पास पहुंचे उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया। वे सड़क किनारे गाड़ी रोककर पंक्चर ठीक करवा रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक अन्य कार ने उनकी खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दीपेन्द्र व उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में घायल 2 अन्य लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक दंपति के 4 बच्चे हैं जिनमें 3 बेटियां और 1 बेटा है।

Related Articles

Back to top button