ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
हरियाणा

बड़ी खबर: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 11वीं के छात्र अब खुद चुनेंगे अपनी ‘पसंद’, ऑनलाइन प्रक्रिया से खत्म हुई सिरदर्दी

चंडीगढ़ : हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और हाईटेक फैसला लिया है। अब विद्यार्थियों को अपनी स्ट्रीम और विषय चुनने के लिए स्कूलों के चक्कर लगाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे सीधे MIS (मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन विषय चयन कर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को निर्देश जारी किए हैं कि MIS पोर्टल पर विषय चयन के नए विकल्प तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद इस व्यवस्था को शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पूरी तरह लागू किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, नए सत्र से 10वीं पास करने वाले विद्यार्थी सीधे पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी पसंद के विषय और स्ट्रीम चुन सकेंगे। पहले छात्रों को विषय चयन के लिए स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ते थे और कई बार भीड़ व देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

इस नई व्यवस्था के तहत छात्र अब मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स जैसी स्ट्रीम का चयन ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके साथ ही ‘फिजिकल एजुकेशन’ को वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में चुनने का विकल्प भी मिलेगा। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से पूरी प्रणाली पारदर्शी और छात्र हितैषी बनेगी। इससे विषय चयन में किसी भी प्रकार का भ्रम या दबाव खत्म होगा और छात्र अपनी रुचि के अनुसार निर्णय ले सकेंगे।

शिक्षा विभाग का मानना है कि ऑफलाइन प्रक्रिया में कई बार छात्रों को सही जानकारी नहीं मिल पाती थी, जिसके कारण वे अपनी पसंद के विषय नहीं चुन पाते थे। नई ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए सभी विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे, जिससे छात्र सोच-समझकर अपने भविष्य से जुड़ा फैसला ले सकेंगे। इस डिजिटल कदम से हरियाणा के करीब 5 लाख से अधिक छात्र सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। यह पहल न केवल शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाएगी, बल्कि छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने की आजादी भी देगी।

Related Articles

Back to top button