ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
उत्तरप्रदेश

Crime Mystery: एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार के शव घर से बरामद हुए. घटना की सूचना पर पुलिस के पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. वरिष्ठ अधिकारियों ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चप्पे-चप्पे की बारीकी से जांच पड़ताल कर चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा है. इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरवट मौहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार लोगों मौत की जानकारी हुई है. मृतकों की पहचान इरशाद(32), पत्नी नौरिन (25) और 1 महीने की बेटी अक्सा- 2 साल के बेटे आहिल के रूप में हुई. इरशाद का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि तीन के शव जमीन पर पड़े थे. सूचना मिलते ही पुलिस के कई आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे.

ईदी पैसे को लेकर हुए था विवाद

मृतक इरशाद (3) ने ईद पर अपनी एक विवाहित बहन को 1500 रुपये की ईदी दी थी. इस बात पता चलने के बाद से ही नौरिन अपनी पति से लड़ रही थी. इतना ही नहीं, इरशाद से उसकी सास और सहेलियों ने भी सोमवार को खूब झगड़ा किया था. देर रात तक पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहा. अगले दिन जब इरशाद के घर का गेट नहीं खुला तो सभी लोग काफी घबरा गए. मृतक इरशाद के भाई ने बताया कि जब उन्होंने गेट तोड़कर देखा तो इरशाद फंदे पर लटका हुआ था, जबकि बाकी लोगों के शव फर्श पर पड़े थे.

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

शुरूआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि पहले इरशाद ने पत्नी और बच्चों को जहरीला पदार्थ देकर मौत की नींद सुला दिया. इसके बाद खुद आत्महत्या कर ली. फिलहाल चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. जानकारी देते हुए मुजफ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक घर से चार लोगों के शव एक कमरे में पड़े हैं, जिनमें से एक व्यक्ति फांसी लगाई हुई थी

उसका शव चादर से पंखे के सहारे लटका हुआ था. फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. ईदी पैसे को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button