ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
झारखण्ड

Dhanbad Jail Inspection: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने किया धनबाद जेल का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

धनबाद: जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने शुक्रवार को धनबाद के मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया.निरीक्षण के दौरान आईजी ने सुरक्षा इंतजाम, कैदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं और जेल मैन्युअल की गहराई से समीक्षा की.

जेल आईजी सुदर्शन मंडल ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से मुआयना किया. बैरकों से लेकर सुरक्षा चौकियों, मुख्य गेट और निगरानी प्रणाली तक हर पहलू की जांच करते हुए उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

इस दौरान उन्होंने जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी, सीसीटीवी सिस्टम की कार्यक्षमता, आवागमन की व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों का भी आकलन किया. साथ ही कैदियों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा और साफ-सफाई की स्थिति की भी जानकारी ली.

जेल की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहींः आईजी

जेल का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से बातचीत में आईजी ने कहा कि जेल की सुरक्षा बेहद संवेदनशील जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकती है. उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं जेल मैन्युअल के अनुरूप संचालित हों और कैदियों के अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाए.

“मुलाकातियों को न हो कोई परेशानी”

उन्होंने मुलाकात व्यवस्था को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए भी जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं. साथ ही निरीक्षण के दौरान जेल परिसर की साफ-सफाई, किचन और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की गई. आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखते हुए कैदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए.

जेल की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर

अंत में आईजी सुदर्शन मंडल ने अधिकारियों को सभी निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. उन्होंने कहा कि नियमित निगरानी और अनुशासन के जरिए ही जेल की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है. इस औचक निरीक्षण को जेल प्रशासन के लिए एक सख्त निर्देश के रूप में देखा जा रहा है.

Related Articles

Back to top button