ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
पंजाब

USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र से दखल की अपील

अमेरिका में पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द करने का बड़ा फैसला लिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अमेरिका की तरफ से पंजाब और हरियाणा के नौजवान ट्रक ड्राइवरों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द के फैसले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बसे लाखों पंजाबी युवक ट्रक चलाने के व्यवसाय पर निर्भर हैं और इसी के माध्यम से अपने परिवारों का पालन-पोषण कर रहे हैं। इस तरह के फैसले से हजारों-लाखों पंजाबी युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

सुखजिंदर रंधावा ने केंद्र सरकार से की मांग

रंधावा ने केंद्र सरकार से मांग की कि भारत सरकार का विदेश मंत्रालय तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करे और अमेरिका सरकार के साथ बातचीत कर वहां काम कर रहे भारतीय, विशेषकर पंजाबी ट्रक ड्राइवरों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के अधिकारों और रोजगार की सुरक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में जल्द से जल्द सकारात्मक समाधान निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा दिल्ली तक उठाया जाएगा, ताकि पंजाबियों के रोजगार को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अमेरिका में पंजाबी समुदाय लंबे समय से मेहनत और ईमानदारी के साथ ट्रांसपोर्ट सेक्टर में काम कर रहा है। ऐसे में अचानक लाइसेंस रद्द किए जाने का फैसला बेहद चिंताजनक है और इससे कई परिवारों का भविष्य प्रभावित हो सकता है।

रंधावा ने आगे कहा कि पहले ही अमेरिका-इजराइल और इरान युद्ध के कारण पूरे विश्व में अस्थिरता बनी हुई है। अमेरिका के गलत फैसलों के कारण हर किसी का नुकसान हो रहा है। अब अमेरिका ने भारत के खिलाफ फैसला लेते हुए पंजाब और हरियाणा के करीब डेढ़ लाख ट्रक ड्राइवरों को संकट में डाल दिया है। जिसके पहले चलते पंजाब और हरियाणा के करीब 1790 ट्रक ड्राइवरों के लाइसेंस को अचानक ही रद्द कर दिया। उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई। ट्रक चलाने के लिए वर्क वीजा की शर्त रख दी। जिसके बाद लाखों भारतीयों के कारोबारी और रोजी-रोटी पर संकट पैदा हो गया है। रंधावा ने कहा कि, इस पर तुरंत एक्शन लिए जाने की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button