ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

छत्तीसगढ़ पुलिस की मुहिम से उप्र, गुजरात और राजस्थान में भी टूटी ‘चुप्पी’

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा की मिल रही शिकायतों को लेकर छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस की ‘चुप्पी तोड़ो मुहिम’ सोशल मीडिया छा गई है। छत्तीसगढ़ ही नहीं उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों से भी शिकायतें आ रही हैं। उत्तर प्रदेश और गुजरात से दो व्यक्तियों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गुहार लगाई कि मायके गई पत्नी की घर वापसी करा दो साहब।

दूसरे राज्यों के मामले संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान को की जा रही फारवर्ड 

उत्तरप्रदेश के कासगंज जिले के एक व्यक्ति नारायण दास (बदला हुआ नाम) ने शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी तीन साल से मायके में रह रही है। कई कोशिशों के बाद भी घर नहीं लौट रही। उसका कहना है-पत्नी मायके में अवैध कच्ची शराब बेचती है। समझाया कि गलत काम बंद करके घर आकर रहो, लेकिन मान नहीं रही। उसकी वजह से मेरी बदनामी भी हो रही है। इस मामले को रायपुर पुलिस ने कासगंज पुलिस को भेज दिया। इसी तरह अन्य शिकायतें भी आ रही हैं।

दसवें दिन तक फोन पर 544 और वाट्सएप पर 20 शिकायतें

एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि रायपुर पुलिस ने लॉकडाउन के 42 दिनों के भीतर घरेलू हिंसा की लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए 29 अप्रैल से चुप्पी तोड़ मुहिम की शुरुआत की गई। मुहिम के दसवें दिन तक फोन पर 544 और वाट्सएप पर 20 शिकायतें पुलिस तक आई हैं। इनमें 67 पुरुष और 477 महिलाओं की शिकायतें हैं। 43 शिकायतकर्ताओं के घर जाकर पुलिस ने समझाया। दो शिकायतों पर एफआइआर दर्ज कर गिरफ्तारी की और पांच के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। राज्य के बाहर की शिकायतों को संबंधित जिलों के पुलिस कप्तान के सीयूजी नंबर पर फारवर्ड कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button