ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

लॉकडाउन में चासनाला के ठेका मजदूरों को अब तक वेतन नहीं, खदान के अंदर भड़का आंदोलन

धनबाद। सेल की चासनाला अपर सिम खदान में काम कर रहे आउटसोर्सिंग मजदूरों को लॉगडाउन के दौरान अब तक वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज मजदूरों ने आंदोलन छेड़ दिया है। वेतन की मांग को लेकर ठेका मजदूर शनिवार को खदान के अंदर ही धरना पर बैठ गए। इसकी भनक सेल प्रबंधन और ठेका संचालकों को मिली तो उनकी नींद उड़ गई। दो घंटे तक मान-मनाैव्वल के बाद मजदूर खदान से बाहर निकले को तैयार हुए

ठेका मजदूरों का कहना है कि वेतन नहीं मिलने के कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है आउटसोर्सिंग कंपनी वेतन भुगतान को लेकर गंभीर नहीं है। बाध्य होकर उन्हें खदान के अंदर धरने पर बैठना पड़ा है। वहीं सूचना मिलते ही सेल प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग संचालक से बात करते हुए ठेका श्रमिकों को तुरंत भुगतान करने का आदेश दिया। आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक यूनियन प्रतिनिधि एवं सेल प्रबंधन ने खदान के अंदर जाकर श्रमिकों को समझाया। इसके बाद ठेका श्रमिकों ने खदान से बाहर निकलने का निर्णय लिया।

मालूम हो कि श्रम विभाग ने लॉकडाउन के दाैरान किसी भी ठेका श्रमिकों का वेतन नहीं काटने की सख्त हिदायत दी है। इसक बावजदू आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा ठेका श्रमिकों को वेतन भुगतान नहीं करना जांच का विषय बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button