ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

Sidhi News: सीधी में सांसद जी के सामने फूटा महिला का गुस्सा, भरे मंच से पूछा- बिजली और सड़क का क्या हुआ?

सीधी : जन समस्या निवारण शिविर के दौरान एक बार फिर जनप्रतिनिधियों के वादों और जमीनी हकीकत के बीच का अंतर खुलकर सामने आ गया. बहरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत में आयोजित जन समस्या शिविर में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब ग्राम छिहरा टोला की निवासी रानी प्रजापति ने खुले मंच से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से सीधे सवाल पूछ लिए.

रानी प्रजापति ने कहा “करीब 6 महीने पहले सांसद खुद उनके गांव पहुंचे थे और बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. लेकिन आज तक ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.”

महिला के सवाल पर सीधी सांसद का चेहरा उतरा

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे लोगों में भारी नाराजगी है. जन समस्या शिविर के दौरान रानी प्रजापति ने मंच पर अपनी बात रखनी शुरू की. महिला के सवाल से माहौल असहज हो गया. महिला के सवालों पर सीधी सांसद का चेहरा उतर गया. वह महिला को स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए. मौके पर वीडियो बना रहे व्यक्ति को भी उन्होंने डांटते हुए रोकने की कोशिश की.

सवाल पूछने पर महिला को दी नसीहत

सांसद और उनके साथियों ने महिला को सभ्यता से बोलने की नसीहत देते हुए बात को वहीं खत्म करने का प्रयास किया. इस घटना के बाद महिला के पति सुरेश प्रजापति ने भी नाराजगी जताई. उन्होंने बताया “उनकी पत्नी गांव की अन्य महिलाओं के साथ अपनी समस्याएं लेकर शिविर में पहुंची थी. उनके गांव में आज भी सड़क, बिजली और पानी जैसी जरूरी सुविधाएं नहीं हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जब उनकी पत्नी ने अपनी बात रखी तो उसे सुना नहीं गया, बल्कि डांटकर चुप करा दिया गया.”

सीधी सांसद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भरे मंच पर हुए इस वाकये को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा है. ऐसी घटना जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रही है. वहीं पूरे मामले को सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने इसे प्रोपेगेंडा बताया है. उन्होंने कहा “कांग्रेस की वजह से यह सब हुआ है, ऐसा कुछ भी नहीं है. महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी, इसलिए मैंने कहा चुप हो जाओ, मैं अधिकारी से बात करूंगा.”

Related Articles

Back to top button