ब्रेकिंग
MP Politics: जाति प्रमाण-पत्र विवाद में घिरीं मंत्री प्रतिमा बागरी, कांग्रेस ने दी है हाई कोर्ट में ... Indore Land Fraud: जिंदा महिला को कागजों में बनाया मृत, 29 साल बाद खुला करोड़ों की जमीन हड़पने का रा... बालाघाट: शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी महिलाएं, आंदोलन में बाधा डालने वाले शराबी पति को सिखाया सब... Ranchi Crime: लव ट्रायंगल में खूनी खेल, प्रेमी के घर पर फेंके गए 4 देसी बम; आरोपी गिरफ्तार Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती
देश

प्रवासियों की कोरोना जांच बड़ी चुनाैती, धनबाद के 196 रिपोर्ट नेगेटिव

धनबाद।श्रमिक स्पेशल ट्रेनों पर सवार होकर हर रोज देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी झारखंड पहुंच रहे हैं। सिर्फ धनबाद रेलवे स्टेशन पर ही एक सप्ताह के अंदर पांच स्पेशल ट्रेनों पर सवार होकर पांच हजार से ज्यादा प्रवासी पहुंच रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जानी है। लेकिन, सिर्फ स्क्रीनिंग कर ही प्रवासियों को उनके जिलों में भेज दिया जा रहा है। स्वाब सैंपल लेकर कोरोना जांच नहीं हो रही है। इससे झारखंड में कोरोना विस्फोट की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

धनबाद के 196 रिपोर्ट नेगेटिव, कोडरमा की एक रिपोर्ट पॉजिटिव 

कोडरमा में कोरोना वायरस का एक संक्रमित मरीज मिला है। इसकी जानकारी पीएमसीएच प्रबंधन ने कोडरमा प्रशासन को दी है। देर रात पीएमसीएच प्रबंधन ने रिपोर्ट जारी की। वही सुकून वाली बात रहेगी धनबाद की 196 रिपोर्ट नेगेटिव आए हैं। धनबाद में अब तक 1859 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 1260 लोगों के परिणाम नेगेटिव आए हैं। जबकि शेष 579 परिणाम प्रतीक्षारत है।

117 सैंपल संग्रह

शुक्रवार को पीएमसीएच और सदर अस्पताल में कुल 117 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें सदर अस्पताल में 97 और पीएमसीएच में 20 सैंपल लिए गए। वही बाहर से आने वाले 1304 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। 489 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया।

कहां कितने लोग

पीएमसीएच 20

सदर अस्पताल 217

रेलवे अस्पताल 3

निरसा पॉलिटेक्निक  66

320 के परिणाम आए नेगेटिव

देर रात पीएमसीएच प्रबंधन ने रिपोर्ट जारी की। 320 परिणाम नेगेटिव आए। इसमें धनबाद के 191, बोकारो 42 दुमका 34, गोड्डा 13, जामताड़ा 10, कोडरमा 9 पाकुर 7, साहिबगंज 6, हजारीबाग 3 के रिपोर्ट नेगेटिव हैं।

सदर अस्पताल में क्षमता से ज्यादा संदिग्ध

सदर अस्पताल में क्षमता से अधिक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया है। अस्पताल में एक सौ बेड की क्षमता है। लेकिन शुक्रवार को यहां 217 लोगों को रखा गया। जगह कम पड़ जाने के बाद बरामदे में दरी बिछाई गई और सभी को दूर-दूर बैठाया गया है। इसमें कई ऐसे लोग हैं जिनकी रिपोर्ट शनिवार शाम को आएगी। रिपोर्ट नगेटिव आने के बाद सभी को घर भेज दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button