ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
देश

लाकडाऊन में आश्वयक समान लेकर जा रहे ट्रकों में हो रही नशा तस्करी

साम्बा : जिला साम्बा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में 2 दिन के भीतर तीन बड़ी सफलता हालिस करने का दावा किया है और तीन अलग-अलग मामलों में 354 ग्राम चिट्टा और 13.700 किलोग्राम भुक्की सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है और इन सभी नशीले पदार्थो की बाजार में किमत लगभग 20 लाख रूपए आंकी गई है और इस खेप को श्रीनगर से पंजाब में पहुंचाया जा रहा था। इसी मामले पर साम्बा जिला मुख्यालय में एस.एस.पी. साम्बा शक्ति पाठक ने पत्रकार वार्ता का आयोजन करके जानकारी दी, जिसमें उनके साथ एडिशनल एस.पी. फैजल कुरेशी, साम्बा थाना प्रभारी सूरज पठानिया, इंस्पैक्टर कमल और मानसर चौकी प्रभारी लाल हुसैन मौजूद थे। जानकारी देते हुए एस.एस.पी. साम्बा शक्ति पाठक ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर मानसर चौकी प्रभारी लाल हुसैन ने मानसर में नाके के दौरान ट्रक नं. (पी.बी.13 ए,डब्ल्यू-0653) को रोका गया और जब उसकी गहनता से तलाशी ली गई तो उसमें 254 ग्राम हीरोइन चिट्टा बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि यह खेप लाकडाऊन में जरूरत के सामान लेकर जा रहे ट्रक में लाया जा रहा था और इसे ट्रक के टूल बाक्स में छिपाया गया था।

 पकड़े गए आरोपियों की पहचान नासर पुत्र नजीर और मोहम्मद सलीम पुत्र अहमद अली दोनों निवासी पंजाब मलेरकोटला के रूप में की गई। इसके इलावा मानसर में ही चौकी आफिसर लाल हुसैन ने एक अन्य ट्रक नं. (पी.बी-13 ए.आर.-6054) से 100 ग्राम चिट्टा के साथ जमील अहमद पुत्र अब्दुल मजीद निवासी मलेरकोटला पंजाब को गिरफ्तार करके ट्रक सीज कर लिया। वहीं एस.एस.पी. ने बताया कि एक दिन पहले ही मानसर पुलिस चौकी ने एक गैस टैंकर से 13 किलो 700 ग्राम भुक्की के साथ एक चालक को गिरफ्तार किया था। एस.एस.पी. शक्ति पाठक ने बताया कि शातिर लोग लाकडाऊन में भी नशा तस्करी का लगातार काम कर रहे हैं, परंतु जिला साम्बा पुलिस उनके हर मंसूबे पर पानी फेरने के लिए पूरा काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button