ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav: लीला साहू के बाद अब मीना साकेत ने सीएम मोहन यादव से की बड़ी मांग, बोलीं- ‘अस्पताल में लगवा दो मशीन’

शहडोल: सोशल मीडिया अब आम लोगों के लिए अपनी समस्याओं को जिम्मेदारों तक पहुंचाने के लिए बड़ा माध्यम बन रहा है. शहडोल जिला भले ही आदिवासी बहुल इलाका है लेकिन इस डिजिटल जमाने में लोगों में यहां भी बड़ी जागरूकता है. इन दिनों ब्यौहारी से एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें एक महिला ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा बताई है और मुख्यमंत्री मोहन यादव से बड़ी डिमांड कर दी है.

लीला साहू के बाद मीना साकेत का वीडियो

अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश के सीधी जिले की लीला साहू का वीडियो सर्कुलेट हुआ था, जिसमें गर्भावस्था के दौरान उन्होंने सड़क के अभाव में इलाज और दवाइयों तक पहुंचने में हो रही कठिनाइयों को वीडियो के माध्यम से व्यक्त किया था, और ये वीडियो जमकर सर्कुलेट भी हुआ था.

कुछ इसी तरह का वीडियो शहडोल जिले के ब्यौहारी की रहने वाली मीना साकेत ने बनाया है, जो इन दिनों ट्रेंड कर रहा है. इस वीडियो में मीना साकेत ने सिविल अस्पताल ब्यौहारी में सोनोग्राफी सुविधा न होने की समस्या को उजागर किया है. उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सीधे अपील भी की है कि अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा दी जाए, जिससे गर्भवती महिलाओं को परेशान ना होना पड़े.

मीना साकेत ने मोहन यादव से की अपील

मीना साकेत ने अपने वीडियो में कहा कि “मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से मेरा अनुरोध है कि आप ब्यौहारी सिविल अस्पताल में सोनोग्राफी की सुविधा अवश्य करवाइए, क्योंकि हम महिलाओं को बहुत ज्यादा परेशानियों से गुजरना पड़ता है, जो प्रेगनेंसी में होकर बस से सफर करते हुए शहडोल जाते हैं. 2 घंटे तो कभी 3 घंटे लग जाता है, हमारे पांव में सूजन आ जाती है और बच्चों को लेकर ज्यादा परेशानी होती है, आप इस पर जरूर ध्यान दीजिए.”

‘सोनाग्राफी मशीन तो है लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं’

इस संबंध में सिविल अस्पताल ब्यौहारी के बीएमओ निशांत सिंह परिहार का कहना है कि “अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन तो उपलब्ध है लेकिन संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं है. जैसे गायनेकोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट, जिसकी वजह से ये सुविधा आम लोगों को नहीं मिल पा रही है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि संबंधित महिला के गर्भवती होने की जानकारी उन्हें नहीं है.”

‘सोनोलॉजिस्ट के लिए शासन को लिखेंगे पत्र’

सीएमएचओ राजेश मिश्रा का कहना है कि “ब्यौहारी शहडोल जिले का दूरस्थ ब्लॉक है, वहां पर सिविल अस्पताल संचालित है. ब्यौहारी में हमारे पास सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता है लेकिन सोनोलॉजिस्ट ना होने के कारण वह मशीन संचालित नहीं हो पा रही है. इसके लिए हम फिर से शासन को पत्र लिख रहे हैं, जिससे वहां सोनोलॉजिस्ट की व्यवस्था हो सके.”

Related Articles

Back to top button