ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
बिहार

Chirag Paswan visits Pashupati Paras: अस्पताल में चाचा पशुपति पारस से मिले चिराग पासवान, पैर छूकर लिया आशीर्वाद; जानें अब कैसी है तबीयत

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस राजधानी पटना के कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

इस बीच जैसे ही ये खबर सूचना केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को मिली. वो सीधे दिल्ली से सीधा पटना पहुंचे और अस्पताल जाकर अपने चाचा का हाल-चाल जाना. इस दौरान वो चाचा के गले भी मिले. इस दौरान चिराग काफी भावुक नजर आए. अस्पताल के अंदर का वीडियो भा सामने आया है, जिसमें चिराग अपने चाचा से बात करते नजर आ रहे हैं.

चिराग ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

चिराग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘मेरे अभिभावक, चाचा श्री पशुपति कुमार पारस जी, आज सुबह से अस्वस्थ हैं. मैंने पटना के एक अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उचित उपचार के लिए आवश्यक निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शीघ्र स्वस्थ हो जाएं’.

‘वो मेरे पिता समान हैं…’

अस्पताल में मुलाकात चिराग पासवान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है, पशुपति पारस उनके लिए पिता के समान हैं. उन्होंने कहा कि वो यहां एक राजनेता के तौर पर नहीं, बल्कि एक बेटे के तौर पर अपने अभिभावक से मिलने आए हैं. चिराग ने ये भी कहा कि परिवार में भले ही वैचारिक मतभेद रहे हों, लेकिन सेहत और पारिवारिक रिश्तों के मामले में हम एक हैं.उन्होंने ने डॉक्टरों से अपने चाचा के समुचित इलाज को लेकर बात की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

दरअसल LJP के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी दो गुटों में बंट गई थी. रामविलास की विरासत को लेकर चिराग और उनके भाई पशुपति और बेटे चिराग के बीच विवाद हो गया था. लंबे समय तक दोनों के बीच बातचीत बंद थी, हालांकि अब पिछले कुछ समय से चाचा और भतीजे के बीच मनमुटाव कम होता नजर आ रहा है.

Related Articles

Back to top button