ब्रेकिंग
Virat Kohli False Claim Clarification: विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज से मिलने के नाम पर पैसे लेने ... मोहाली के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: ईमेल मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस और डॉग स्क्वायड न... मोहाली पुडा भवन में ईडी की कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची पंजाब सरकार और GMADA, आज होगी सुनवाई Delhi Intercity Express Stone Pelting: लुधियाना के पास दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस पर पथराव, तीन खिड़किय... Ludhiana Kidnapping Case: नाबालिग लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अकाली नेता जसकरण सिंह देओल पर... Ludhiana Industrial Theft: साहनेवाल की गणपति इंडस्ट्रियल एस्टेट में बड़ी चोरी, गोदाम से 1240 किलो एल... Zirakpur Mystery Death: जीरकपुर की सोसायटी में संदिग्ध हालात में मिला डीएवी छात्र का शव, सीने पर मिल... जालंधर में अस्थायी पटाखा मार्केट का रास्ता साफ: राओवाली में 5.5 एकड़ जमीन पर लगेगी मंडी, प्रशासन ने ... गुरदासपुर में बुजुर्ग महिला से झपटमारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार: मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद Ludhiana Crime News: श्मशान घाट पर चिता सजने के ऐन वक्त पर रोका अंतिम संस्कार, परिजनों ने लगाया गला ...
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी का टॉर्चर, दोपहर 12 से 3 बजे तक ‘नो गो जोन’ घोषित; भट्टी की तरह तपा बुरहानपुर

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू हो गया है. गुरुवार को अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री पार हो गया, इससे सड़कों पर सन्नाटा छा गया. बुरहानपुर में भी भीषण गर्मी का असर देखने मिला, जहां जमीन भट्टी की तरह तप गई और सड़कें दोपहर होते ही सुनसान हो गईं. अप्रैल में इस तरह की गर्मी पड़ने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में कितनी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

दोपहर होते ही सुनसान हो रही सड़कें

इस भीषण गर्मी में कामकाजी लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. आलम यह है कि लोगों ने घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है. इससे बुरहानपुर समेत कई शहरों के मुख्य बाजारों और सड़कों का नजारा पूरी तरह बदल गया है. कई इलाकों में व्यापारियों ने ग्राहकों को राहत पहुंचाने के मकसद से दुकानों के बाहर ग्रीन नेट बाध ली है.

तपिश से बचने के जतन

सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं. कई लोग धूप से बचने के लिए चेहरे पर गमछा बांधकर और सिर पर टोपी पहनकर निकलने को मजबूर हैं. ऐसे में शहर के बाजारों में गमछा, टोपी और सूती कपड़ों की डिमांड बढ़ गई है. छोटे बच्चों से लेकर युवाओं के लिए अब स्टाइलिश टोपी और चश्मे उपलब्ध हैं. गर्मी का असर बाजारों की चहल-पहल पर पड़ा है. ऐसे में लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर कदम रख रहे हैं. प्यास बुझाने के लिए लोग अब गन्ने के रस, शिकंजी, आम पन्ना और मिट्टी के मटकों के पानी का सहारा ले रहे हैं.

दोपहर 12 से 3 सबसे खतरनाक

स्वास्थ्य विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है. विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को कम से कम 4-5 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके साथ ही देसी कैरी का पना भी पीना चाहिए. लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए. ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा लग सके. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दोपहर 12 से 3 के बीच लू लगने की संभावना सबसे ज्यादा होती है.

गुरुवार को गर्मी हवाएं चलते ही सड़कें खाली

स्थानीय नागरिक तोताराम खंडेराव ने कहा, ” सूरज अपने तीखे तेवर दिखा रहा है, दोपहर में गर्म हवाएं चल रही हैं, इससे लू लगने की आशंका बढ़ जाती है. बिना बचाव के बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं, खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाओं को ज्यादा खतरा रहता है.

स्थानीय युवक फैसल समरोज ने बताया, ” गुरुवार को दिन का तापमान 40 डिग्री पार हो गया है, इससे भीषण गर्मी पड़ रही है. बाजारों में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है, आलम यह है कि अब बिना सिर और चेहरा ढके निकलना मुश्किल हो गया है, राहगीरों के लिए गमछा, स्कार्फ और चश्मा अब दिनचर्या का हिस्सा बन गया है नहीं तो लू लगने का पूरा खतरा है.”

Related Articles

Back to top button