ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
लाइफ स्टाइल

Moringa Peels Benefits: सहजन (मोरिंगा) के छिलके कूड़े में फेंकने की न करें भूल, पोषक तत्वों का हैं पावरहाउस; जानें कैसे करें यूज

मोरिंगा जिसे पीएम मोदी भी अपनी डाइट में शामिल करते हैं. साउथ इंडिया में खासतौर पर सांभर में मोरिंगा की फलियां यानी ड्रमस्टिक काफी ज्यादा यूज की जाती हैं. मोरिंगा के पत्तों का पाउडर भी मार्केट में अच्छे दामों पर मिलता है. सहजन की फलियों की सब्जी बनाने से लेकर इसका सूप, पराठा जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन इसके छिलके छीलकर फेंक दिए जाते हैं. ये छिलके भी कई गुणों से भरपूर होते हैं, इसलिए फेंकने की बजाय आप इनको स्टोर कर सकते हैं और कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है.

मोरिंगा की फली के छिलके आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने से लेकर त्वचा को चमकदार बनाने और ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक के काम आ सकते हैं. ये बॉडी को डिटॉक्स करने के साथ ही वेट कंट्रोल में भी हेल्पफुल रहते हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे आप ड्रमस्टिक के छिलकों का यूज अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं.

सुखाकर बनाएं पाउडर

आप मोरिंगा की फलियों को छीलने के बाद इसके छिलकों को अच्छी तरह धो लें और फिर इसे सुखा लें. जब छिलके पूरी तरह से सूख जाएं तो मिक्सर ग्राइंडर में पीसकर इसका पाउडर बना लें. अब आप इसका इस्तेमाल सूप, दाल, स्मूदी आदि में कर सकते हैं. इससे इन सारी चीजों में एक्स्ट्रा न्यूट्रिएंट्स एड हो जाएंगे.Moringa Peels Benefits: सहजन (मोरिंगा) के छिलके कूड़े में फेंकने की न करें भूल, पोषक तत्वों का हैं पावरहाउस; जानें कैसे करें यूज

मोरिंगा टी बनाएं

आप सहजन के छिलकों को पानी उबाल लें. इसे छानकर हर्बल चाय की तरह पिएं. इस चाय में आप दालचीनी स्टिक भी एड करें. ये चाय आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करेगी. वेट कंट्रोल में हेल्पफुल होगी तो वहीं बॉडी डिटॉक्स होगी, जिससे त्वचा में भी चमक आती है. दरअसल मोरिंगा के छिलकों में विटामिन सी, आयरन समेत कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं.

फेक चमकाएगा मोरिंगा

मोरिंगा के छिलकों का पाउडर आप दही के साथ मिलाएं. इसमें थोड़ा सा शहद एड करें और फिर फेस पर अप्लाई करके कम से कम 15 मिनट तक छोड़ दें, इसके बाद फेस वॉश करें. इस फेस पैक को लगाने से मुंहासे और दाग-धब्बे कम करने में मदद मिलती है. इससे त्वचा के डेड सेल्स भी रिमूव होते हैं.

पौधों की खाद बना लें

आप सहजन के छिलकों से खाद भी बना सकते हैं. इसके लिए आप एक कंटेनर में मिट्टी की लेयर बिछाएं. इसके ऊपर छिलके डालें और फिर से मिट्टी डाल दें. इसी तरह से बाकी फलों और सब्जियों के छिलके भी डालते रहें और मिट्टी की लेयर बनाते रहें. इससे आपकी एक बहुत ही अच्छी ऑर्गेनिक खाद बनकर तैयार हो जाएगी जो आपके पौधों को हरा-भरा बनाए रखेगी.

Related Articles

Back to top button