ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
खेल

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी vs अभिषेक शर्मा, आंकड़ों में समझें कौन है सबसे ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज?

Abhishek Sharma vs Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का सबसे तेज अर्धशतक किसने लगाया? जवाब है वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा. दोनों ने ही 15-15 गेंदों में ये कारनामा किया है. वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर अर्धशतक जमाने का कमाल इस सीजन दो बार कर दिया है. तो क्या इससे मान लिया जाए कि अभिषेक शर्मा के मुकाबले वैभव सूर्यवंशी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज हैं? शायद नहीं. लेकिन, जब इसी सवाल को हमने वैभव सूर्यवंशी के कोच से पूछा तो उन्होंने इसके जवाब में 5 कारण गिना दिए.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा है?

वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा के बताए 5 वजहों पर हम आएं उसे पहले जरा IPL में वैभव और अभिषेक के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डाल लेते हैं. वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक खेली 5 मैच की 5 पारियों में 200 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका 263.15 का स्ट्राइक रेट IPL 2026 में किसी भी बल्लेबाज के मुकाबले सबसे ज्यादा है. वैभव सूर्यवंशी ने पहले 5 मैचों में 18 छक्के उड़ाए हैं. इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव दूसरे नंबर पर हैं.

IPL 2026 में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन कैसा है?

अभिषेक शर्मा की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 6 मैच की 6 पारियों में 229.26 की स्ट्राइक रेट से 188 रन बनाए हैं. वो तीसरे सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज हैं. वहीं छक्के लगाने में अभिषेक वैभव के ठीक पीछे हैं. उनके 17 छक्के हैं.

क्या वैभव, अभिषेक से ज्यादा खतरनाक? 5 वजह

बल्ले के जोर पर बनाए गए आंकड़ों में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा पर बीस दिखते हैं. वैसे जब हमने वैभव के कोच मनीष ओझा से पूछा तो उन्होंने बताया कि आखिर क्यों वैभव, अभिषेक के मुकाबले गेंदबाजों के लिए ज्यादा खतरनाक हैं?

मनीष ओझा का मानना है कि पहली वजह अभिषेक शर्मा के मुकाबले वैभव सूर्यवंशी का ज्यादा आक्रामक होना है. दूसरी वजह वैभव के पिटारे में अभिषेक शर्मा से ज्यादा शॉट्स,की वैरायिटी का होना है. तीसरी वजह ये है कि वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक के मुकाबले ज्यादा तेजी से रन बनाते हैं. चौथी वजह है वैभव का बॉलर पर अभिषेक से ज्यादा हावी रहना. उन्होंने 5वीं वजह बताते हुए कहा कि अभिषेक की बल्लेबाजी का एक फिक्स्ड जोन यानी सीमित दायरा है. लेकिन, वैभव सूर्यवंशी के लिए आप दायरा निर्धारित नहीं कर सकते.

Related Articles

Back to top button