ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
देश

सरगुजा के गांव में अनूठा अभियान, टीका लगवाओ और नकद व घरेलू सामान का इनाम पाओ

बिलासपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद की ग्राम पंचायत झींगों में कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने वालों को नकद और घरेलू सामान का इनाम दिया जा रहा है। दिनभर में टीका लगवाने वालों के नाम लाटरी निकाली जा रही है।

प्रथम चार लोगों को क्रमश: 1100, 500, 200 व 100 रुपये का नकद इनाम दिया जाता है। इसके अलावा घरेलू उपयोग के सामान जैसे कप, गिलास, मास्क, सैनिटाइजर, साबुन भी दिए जा रहे हैं। इनाम की यह राशि पंचायत प्रतिनिधियों व अधिकारियों की ओर से दी जा रही है।

पंचायत में 1,300 लोगों को टीका लगाया जाना है। नजदीक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर में लगभग 40 फीसद लोगों ने टीका लगवा लिया है। शेष लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इनामी योजना शुरू की गई है। राजपुर तहसीलदार सुरेश राय, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी यशपाल सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी डा. रामप्रसाद तिर्की का इस अभियान को पूरा सहयोग और समर्थन मिल रहा है। कोटवार के माध्यम से हर दिन गांव में मुनादी भी कराई जा रही है।

पहले दिन 32 लोगों को लगा टीका

टीकाकरण की इनामी योजना लागू होने के बाद पहले दिन 32 लोगों ने केंद्र में पहुंचकर टीका लगवाया। नकद राशि भले सभी को न मिले लेकिन टीका लगवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पांच मास्क, सैनिटाइजर व साबुन निश्चित उपहार के रूप में दिया जा रहा है। पंचायत के लोगों को ही यह उपहार दिया जा रहा है।

पंचायत प्रतिनिधियों ने स्वप्रेरणा से यह निर्णय लिया है। पहले दिन मैं भी झींगों गया था। देखकर अच्छा लगा कि लोग खुद केंद्रों में पहुंचकर टीका लगवा रहे हंै। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है।

सुरेश राय

तहसीलदार, राजपुर

मेरी कोशिश है कि मेरे जनपद निर्वाचन क्षेत्र के शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगे। इनामी योजना सिर्फ लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए है। केंद्र में आने वाले हर व्यक्ति को मास्क, सैनिटाइजर व साबुन दे रहे हैं। कोरोना से बचाव के निर्देशों का पालन करने की अपील भी की जा रही है।

नीरज तिवारी

जनपद सदस्य, राजपुर

Related Articles

Back to top button