ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
देश

नन्हें होनहार क्रिकेटरों का अभ्यास शुरू, नेट में दिखा रहे दम

बिलासपुर। जिला प्रशासन के आदेश के बाद शारीरिक दूरी का पालन करते हुए फाउंडेश क्रिकेट अकादमी रिंग रोड क्रमांक दो को बुधवार से नन्हें खिलाडि़यों के लिए खोला जा रहा है। एकेडमी द्वारा शहर सहित प्रदेश तक के हुनर को निखारने इस एकेडमी में प्रशिक्षण दिया जाता है।

यहां बिलासपुर के अलावा शहर से लगे क्षेत्र से बड़ी संख्या में बच्चे प्रशिक्षण लेने यहां आते हैं। बुधवार से प्रारंभ हो रहे एकेडमी में आने वाले बच्चों व खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनके लिए मास्क, सैनिटाइजर व अन्य सुरक्षा का पालन करते किया जाएगा। एकेडमी के टर्फ पिचों में प्रशिक्षण खिलाड़ियों को क्रिकेट का हुनर सिखाया जाएगा।

काफी कम समय में एकेडमी के बच्चे रणजी व जोन टीमों में भागीदारी निभा रहे हैं। एकेडमी शुरू से ही उत्कृष्ट मापदंड पर विशेष जोर दे रहा है। यही कारण है कि इनके बच्चे आज स्कूल डिवीजन से लेकर नेशनल, सीएसीएस, रणजी ट्राफी में अपना हुनर दिखा रहे हैं।

प्रशिक्षण के लिए लगने वाले बालिंग मशीन से लेकर हाइड्रोलिक रोलर तक सभी उपकरण से फाउंडेशन एकेडमी सुसज्जित है। कोरोना वायरस को देखते हुए शहर के खेल मैदान एकेडमी को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया था। शासन के आदेश पर इसे फिर से खोला जा रहा है। यहां एक बार फिर से बच्चों व प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों की चहलकदमी से पूरा मैदान भरा रहेगा। खिलाड़ियों में उत्साह व रोमांच का दौर एक बार फिर से दिखेगी।

मालूम हो कि कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा. सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी कर 14 अप्रैल से जिले में लाकडाउन की घोषणा की थी। इसके बाद से सभी गतिविधियां पूरी तरह से बंद हो गई। अब दूसरी लहर लगभग खत्म होने को है। लिहाजा जिला अब अनलाक होने लगा है। बुधवार से जिले के सभी कोचिंग संस्थान भी खुल गए हैं।

Related Articles

Back to top button