ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
खेल

भारत व ऑस्ट्रेलिया को मिलाकर इस खिलाड़ी ने चुनी T20I प्लेइंग इलेवन, 5 इंडियन 6 ऑस्ट्रेलियन

नई दिल्ली। अगर भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को मिलाकर टी20 टीम बनाई जाए तो वो किस तरह की होगी आप इस पर सोच सकते हैं, लेकिन इसे हकीकत में तब्दील किया है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने। कैरी ने इन दोनों टीमों के मौजूदा खिलाड़ियों में से टी20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन का चयन किया है और कमाल की टीम चुनी है। चौंकाने वाली बात ये है कि इस टीम में उन्होंने खुद को भी शामिल किया है। आमतौर पर टीम चुनने वाला खिलाड़ी खुद को अपनी ही टीम में शामिल नहीं करता है, लेकिन कैरी ने इस घारणा को पीछे छोड़ दिया है।

एलेक्स कैरी ने जिस टी20 इंटरनेशनल प्लेइंग इलेवन का चयन किया है उसमें 5 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं जबकि 6 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी। अपनी टीम में कैरी ने ओपनर के तौर पर भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन को शामिल किया है। उन्होंने रोहित शर्मा का चयन नहीं किया जो चौंकाने वाला है। टीम में दूसरे ओनपर के तौर पर उन्होंने अपनी ही टीम के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर को चुना है। 

कैरी ने अपनी टीम में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए स्टीव स्मिथ को चुना है। वहीं नंबर चार के लिए उन्होंने अपनी टीम में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को शामिल किया है। पांचवें नंबर पर उन्होंने खुद को टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर रखा है। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत को उन्होंने टीम में शामिल जरूर किया है, लेकिन वो टीम में बल्लेबाज के तौर पर हैं। रिषभ पंत टीम में बल्लेबाजी क्रम में छठे स्थान पर हैं।

एवेक्स कैरी ने अपनी प्लेइंगल इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर एक खिलाड़ी को शामिल किया है और इसके लिए उन्होंने रवींद्र जडेजा पर अपना भरोसा दिखाया है। इस टीम में तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है जिसमें दो ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क व पैट कमिंस शामिल हैं। इसके अलावा तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर उन्होंने भारतीय खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है। कैरी ने अपनी टीम में एकमात्र स्पिनर के तौर पर एडम जंपा को शामिल किया है जो ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा हैं।

एलेक्स कैरी की T20I प्लेइंग इलेवन

शिखर धवन, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, विराट कोहली, एलेक्स कैरी, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जसप्रीत बुमराह, एडम जंपा।

Related Articles

Back to top button