ब्रेकिंग
Moga Road Accident: मोगा-कोट ईसे खां रोड पर दो गाड़ियों की भीषण टक्कर, हरियाणा के दंपती के ड्राइवर स... Parvinder Jhota Murder Case: परविंदर झोटा हत्याकांड में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, मानसा पहुंचकर खंगा... Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने...
हरियाणा

Hisar News: सीआईए इंचार्ज पवन सिंहमार के समर्थन में उतरी खाप, बड़ी पंचायत में सरकार को दी चेतावनी

रोहतक: हिसार के सब्जी मंडी पुल पर 17 अप्रैल को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में अब महम चौबीसी सर्वजातीय सर्वखाप ने शनिवार सुबह 11 बजे पंचायत का आयोजन किया। अध्यक्षता सिंहमार खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलशेर सिंहमार उर्फ पोपन ने की। पंचायत में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार सिंहमार महम शहर से सटे गांव खेड़ी महम के रहने वाले हैं। उनके पिता राजवीर किसान हैं। अनाज मंडी में आयोजित पंचायत में आए वक्ताओं ने कहा कि पूर्व उप मुख्यमंत्री जिस सीआईए इंचार्ज पवन पर आरोप लगा रहे हैं, उसमें उनकी कोई गलती नजर नहीं आती।

राजेश धनखड़ ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दुष्यंत चौटाला पुलिस की गाड़ी की खिड़की खोलने का प्रयास करते है व उसके पीछे भागते नजर आ रहे हैं। इसमें दुष्यंत का छिछोरापन साफ झलक रहा है। उन्होंने कहा कि पवन ने गाड़ी से उतरकर दुष्यंत चौटाला के काफिले में आगे चल रहे चालक को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा था।

खाप प्रधान अनिल राठी ने कहा कि दुष्यंत चौटाला के परदादा चौधरी देवीलाल को महम हलके से उप प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने में इस क्षेत्र का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महम चौबीसी की सर्वजातीय खाप पवन के साथ खड़ी है। जाट संस्था के उप प्रधान व खेड़ी महम के पूर्व सरपंच धर्मराज ने कहा कि पवन के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा।

सिंहमार खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलशेर उर्फ पोपन ने कहा कि पवन को पुलिस जांच में क्लीन चिट मिल चुकी है। दुष्यंत चौटाला बेवजह मामले को तूल दे रहे हैं। हम पहले उनकी पंचायत का इंतजार करेंगे। इसके बाद जरूरत पड़ी तो चौटाला गांव की पंचायत में भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button