ब्रेकिंग
Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ... Amit Shah in Bengal: "राहुल गांधी की वजह से टूट रहा है इंडिया गठबंधन"; बंगाल की धरती से अमित शाह का ...
झारखण्ड

Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा का ‘मटका फोड़’ आंदोलन; हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, JMM के प्रदर्शन को बताया ड्रामा

हजारीबाग: झारखंड में व्याप्त भीषण बिजली और पानी के संकट के खिलाफ बीजेपी ने ‘मटका फोड़’ आंदोलन शुरू किया है. इस कड़ी में हजारीबाग में भाजपा ने मटका फोड़ कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद किया. कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही हजारीबाग पहुंचे. साथ ही इसमें सांसद मनीष जायसवाल हजारीबाग, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, बरही विधायक मनोज यादव समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए.

भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार जन समस्या पर उदासीन है. राज्य सरकार को नींद से उठाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है. भानु प्रताप शाही ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि झारखंड के ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में पानी को लेकर त्राहिमाम की स्थिति है. बहन-बेटियां मटके लेकर पानी के लिए घंटों कतार में खड़ी रहने को मजबूर हैं.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए दिए गए 12,700 करोड़ रुपये का सही उपयोग नहीं किया गया. पूर्व पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर और हेमंत सोरेन ने इस राशि को 50-50 की अनुपात में बांट लिया. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में बिजली की व्यवस्था बेहद खराब हो गई है. पेयजल को लेकर भी हाहाकार मचा हुआ है. सरकार इस गंभीर समस्या पर पूरी तरह मौन बनी हुई है.

इस दौरान भानु प्रताप शाही और मनीष जायसवाल दोनों ने पिछले दिनों झारखंड मुक्ति मोर्चा के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत वृद्धि पर धरना पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जनसरोकार के मुद्दों पर आंदोलन और ड्रामा में फर्क होता है. कौवा मोर की खाल पहन ले तो वह मोर नहीं बन जाता. उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो का आंदोलन केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर था, जिसका आम जनता से सीधा सरोकार नहीं है. भानु प्रताप शाही ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में 450 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद वह वादा पूरी तरह भूल गई.

पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम आने के बाद हिंसक घटनाओं की खबरों पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि जो भी घटना को अंजाम दे रहे हैं सभी को सजा मिलेगी. कई सालों तक पश्चिम बंगाल अपराधियों के चंगुल में था और उसकी सरगना ममता बनर्जी थी. अब वह महल टूट चुका है. इसके बाद उनके अपराधी बिल से निकल कर आपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं. ऐसा लगता है यह उनका धर्म है. सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों को सजा भी मिलेगी.

वहीं उन्होंने हजारीबाग में एक पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट पर बयान देते हुए कहा कि अब हजारीबाग के पत्रकारों को लाइसेंसी बंदूक के लिए आवेदन देना चाहिए. जब भी उनसे सवाल करें तो पहले राइफल सटा दे. उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को एक हाथ में कैमरा और एक हाथ में लाठी रखने की जरूरत है. जिस तरह से घटना घटी है, यह काफी अधिक निंदनीय है. जिस राज्य में पत्रकार ही सुरक्षित नहीं रहेगा वहां आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी. भारतीय जनता पार्टी नैतिक रूप से पत्रकारों के साथ खड़ी है. ऐसी घटना नहीं घटनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button