ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

बडगाम में सीआरपीएफ ने जांच चौकी पार करने की कोशिश करते शख्स पर गोली चलाई

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों ने एक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी जब उसने अपने वाहन से एक सुरक्षा जांच चौकी को पार करने की कोशिश की। घटना में गोली लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “करीब १० बजकर ४५ मिनट पर सीआरपीएफ की एक नाका पार्टी ने बडगाम जिले के मागम पुलिस थाने के तहत आने वाले कवूसा में एक वाहन को रुकने का इशारा किया लेकिन वाहन के चालक ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की।”

उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जवानों ने गोलियां चलाई जिसमें वाहन का चालक घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि चालक की पहचान मखाना बीरवाह निवासी मेहराजुद्दीन के रूप में की गई है। उसे शहर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button