ब्रेकिंग
MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ... Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ...
बिहार

JDU MLA Bodyguard Arrested: जेडीयू विधायक के बॉडीगार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब तस्करी का खुलासा

बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. राज्य सरकार हर मौके पर यह बात कहती रही है. सरकार यह भी कहती रही है कि शराब के अवैध धंधे में जो भी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बावजूद इसके धंधेबाज बाज नहीं आ रहे हैं. गोपालगंज जिले से एक पुलिसकर्मी को शराब का धंधेबाज होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बड़ी बात यह है कि पुलिसकर्मी राज्य में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड के बड़े नेताओं में शुमार और पार्टी के सचेतक (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) विधायक मनजीत सिंह का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है.

पुलिस ने इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. इनके पास से बड़ी संख्या में शराब भी बरामद की गई है. घटना सामने आने के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कोट नरहवा गांव के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली.

जांच के दौरान कार से 300 लीटर से अधिक शराब बरामद की गई. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान राहुल कुमार और अमित कुमार के रूप में हुई है. राहुल कुमार पुलिस अधीक्षक के टेक्निकल सेल में तैनात था, जबकि अमित कुमार जनता दल यूनाइटेड के विधायक और सचेतक मनजीत सिंह का बॉडीगार्ड बताया जा रहा है.

इधर मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सिपाही अमित कुमार देर रात विधायक आवास की ड्यूटी करने के बाद अपनी निजी कार से राहुल कुमार के साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश गया था. वहां से शराब की खेप लेकर वह बिहार लौट रहा था. इसी दौरान गोपालपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान दोनों पकड़े गए.

हालांकि, इसी बीच मनजीत सिंह का एक पत्र भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपने बॉडीगार्ड को परिवर्तित करने संबंधी अनुरोध किया है.

इस आवेदन में उन्होंने जिले के एसपी से गुहार लगाई है कि बरौली विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य के रूप में गोपालगंज जिला पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए तीन बॉडीगार्ड, अमित कुमार, रंजीत कुमार और विकेश कुमार राणा प्रतिनियुक्त किए गए हैं. इनमें से अमित कुमार को हटाकर किसी अन्य बॉडीगार्ड की प्रतिनियुक्ति किए जाने की मांग उन्होंने की है.

Related Articles

Back to top button