ब्रेकिंग
Chhattisgarh Ganja Smuggling: गांजा तस्कर की 2.32 करोड़ की संपत्ति कुर्क; रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवा... Triple Theft in Bhilai: कातुल बोर्ड इलाके में दहशत; CCTV का DVR भी उड़ा ले गए चोर, पुलिस की कार्यप्रण... Bhilai Steel Plant News: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को भिलाई स्टील का 'कवच'; 5,700 टन विशेष स्टील क... Dhamtari Education News: पाठ्यपुस्तकों की कमी पर निजी स्कूलों का प्रदर्शन; कलेक्ट्रेट का किया घेराव Koriya School Inspection: कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने स्कूलों में बच्चों का बढ़ाया हौसला; 26 का पहाड़ा सु... School Books Distribution Delay: जांजगीर में अशासकीय विद्यालय संचालक संघ की मांग; मुख्यमंत्री को सौं... Chhattisgarh Education News: निजी स्कूलों ने पाठ्य पुस्तक निगम की लापरवाही पर खोला मोर्चा; समय पर को... Kanker Health News: स्वास्थ्य कर्मचारियों ने किया बीएमओ कार्यालय का घेराव; एकतरफा निलंबन के खिलाफ जो... Mitanin Sangh Protest Chhattisgarh: मितानिनों ने खोला मोर्चा; मानदेय वृद्धि और संविलियन की मांग को ल... Fertilizer Black Marketing: बस्तर में खाद घोटाला; लाइसेंस निरस्त, विभाग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस ...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button