ब्रेकिंग
Petrol Diesel Price Today: आज शुक्रवार को शांत हैं पेट्रोल-डीजल के दाम; जानें कंपनियों के घाटे से कब... UP Voter List Dispute: एक ही वोटर का नाम 6-6 बार दर्ज; मैनपुरी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़की स... US Intelligence Report: हमलों के बावजूद ईरान ने फिर खड़ी की अपनी सैन्य ताकत; 6 हफ्ते के युद्धविराम म... Shah Rukh vs Deepika: जब बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने आए शाहरुख और दीपिका, जानें 'दिलवाले' और 'बाजीराव म... Fat Loss Signs: वजन भले न कम हो, अगर शरीर में दिख रहे हैं ये 7 बदलाव; तो समझें तेजी से घट रहा है आपक... Modi-Meloni Melody Moment: रोम में पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दी 'Melody' टॉफी; 1 रुपये की चॉकल... Sukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को महिलाएं क्यों नहीं खाती हैं खट्टी चीजें? जानें इसके पीछे का धार्मिक औ... IPL 2026 Points Table: गुजरात ने CSK को 89 रनों से रौंदा, टॉप-2 में जगह पक्की; चेन्नई सुपर किंग्स प्... Dandarua Dham World Record: भिंड के दंदरौआ धाम के 'डॉक्टर हनुमान' का वैश्विक डंका; मिला वर्ल्ड रिकॉर... MP Transport Scheme: मप्र में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना'; 1,164 मार्गों पर दौड़े...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button