ब्रेकिंग
Gwalior Consumer Court: कोरोना में कैंसिल हुई शादी, जीवाजी क्लब को अब उपभोक्ता को लौटाने होंगे ₹1.08... Datia Crime News: दतिया दुष्कर्म पीड़िता सुसाइड केस में बड़ा एक्शन; मृतका के भाई के घर उत्पात मचाने ... Dhar Bhojshala Update: धार भोजशाला में आज सुबह हुई मां वाग्देवी की भव्य महाआरती; शहीद परिवारों का हो... Dhar Bhojshala Case: भोजशाला में आज का शुक्रवार ऐतिहासिक; मां वाग्देवी की महाआरती और उर्स को लेकर पु... Haryana Weather Update: हरियाणा में 38 साल बाद सबसे गर्म रात; भिवानी में न्यूनतम पारा 36.6°C, जानें ... Rewari ACB Raid: रेवाड़ी में होमगार्ड कमांडेंट ₹50,000 की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ड्यूटी जॉइन कर... Haryana Higher Education: हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला; कॉलेज-यूनिवर्सिटी निरीक्षण कमेटी ... India's First Hydrogen Train: जींद प्लांट में तकनीकी खराबी; ट्रायल के लिए पुणे-चेन्नई से मंगाने पड़ ... Haryana Weather Alert: हरियाणा में गर्मी का डबल अटैक; भिवानी में रात का पारा 36.6°C पहुंचा, 27 मई तक... UAE Delivery Boy Jobs: दुबई की मशहूर कंपनी Noon में डिलीवरी राइडर्स की बंपर भर्ती; मिलेगी ₹1 लाख तक ...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button