ब्रेकिंग
पंजाब और चंडीगढ़ में 19 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज, राहुल गांधी के संभावित अमृतसर दौरे से बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में सरकारी भर्तियों में अनियमितताओं को लेकर BJP का AAP सरकार पर कड़ा प्रहार, युवाओं से विश्वास... नारनौंद में सफाई कर्मचारियों और प्रशासन में टकराव: प्राइवेट लोगों से सफाई करवाने पर हंगामा, हड़तालिय... यमुनानगर में घर में अकेली 56 वर्षीय महिला की सिर पर वार कर निर्मम हत्या: ड्यूटी से लौटे बेटे के उड़े... करनाल में 30 लाख रुपये की लूट का 24 घंटे में पर्दाफाश: कार में बैठे दोस्त ने ही भेजी थी लाइव लोकेशन,... हिसार में डेयरी संचालक जीवन कुंडू हत्याकांड पर फूटा गुस्सा, खाप और किसान संगठनों ने हाईवे किया जाम फरीदाबाद के संतों के गुरुद्वारे में प्रधानी को लेकर खूनी झड़प: सील कमरे का ताला तोड़ने पर हंगामा, बा... हिसार के खेतों में मिले युवक-युवती के शव: एक-दूसरे का हाथ थामे उठाया खौफनाक कदम, मिला 6 पन्नों का सु... हरियाणा के होनहारों को मुंबई आयकर विभाग में मिली सरकारी नौकरी: कबड्डी, फुटबॉल और टेबल टेनिस के 10 खि...
देश

राहुल गांधी पर भड़की सीतारमण, कहा- अपना फोटोशूट करवाने के लिए मजदूरों का समय किया बर्बाद

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रवासी मजदूरों के मुद्दे पर विपक्षी दलों विशेषकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से राजनीति छोड़कर सरकार का साथ देने की अपील करते की। उन्होंने कहा कि प्रवासी, गरीब और किसानों को राहत पहुंचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पांचवीं और अंतिम किस्त की घोषणा के दौरान एक सवाल के जबाव में कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जिस से तरह से प्रवासी मजदूरों के साथ फोटो शूट कराया है वह नौंटकीबाजी है। प्रवासियों के साथ इस तरह की नौंटकीबाजी की बल्कि उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने और उन्हें राहत पहुंचाने की आवश्यकता है जो केन्द्र सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रवासियों को बुलाने के मामले में राज्य सरकारों ने सहयोगात्मक पहल की है लेकिन कुछ राज्य सरकारों का रवैया संतोषजनक नहीं है।

वित्त मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष से इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करने की अपील करते हुये कहा कि उन्हें कांग्रेस शासिल राज्यों को अधिक श्रमिक विशेष ट्रेनों की अनुमति देने के लिए कहना चाहित ताकि अधिक से अधिक प्रवासी मजदूर अपने घर लौट सकें। उन्होंने कहा कि श्रमिक विशेष ट्रेन के लिए 85 फीसदी राशि केन्द्र सरकार दे रही है और मात्र 15 फीसदी राज्यों को देना होता है।

सीतारमण ने कहा कि भारतीय रेल 1500 श्रमिक विशेष ट्रेन चलाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही गरीबों और किसानों को भी राहत पहुंचाने पर जोर दिया गया है। गरीबों को राशन के साथ ही निशुल्क रसोई गैस और अन्य सुविधायें दी गयी है जबकि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत 8.19 करोड़ किसानों को दो दो हजार रुपये की किश्त जारी की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button