ब्रेकिंग
White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और... Datia Crime News: दतिया में प्रेम कहानी का खूनी अंत; प्रेमिका की मौत के 47 दिन बाद प्रेमी मोनू ने भी... UP Weather Update: यूपी के 54 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, बांदा-प्रयागराज समेत 10 जिलों में भीषण लू क... Mumbai Infrastructure: मुंबई के घनसोली शाफ्ट में उतरा 350 टन का विशाल TBM कटरहेड; जुलाई 2026 में शुर... NEET Paper Leak Case: नीट परीक्षार्थी प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले राहुल गांधी; हर संभव मदद का दि... Varanasi Crime News: वाराणसी में कलयुगी मां ने 16 हजार और 10 साड़ियों में किया बेटी का सौदा; खरीदार ...
देश

नए बस टर्मिनल में ट्रायल रन के बाद अब 15 नवंबर से दौड़ेगी बसें

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाठागांव स्थित नए अंतरराज्जीय बस टर्मिनल से बसों के संचालन का रास्ता अब साफ होता जा रहा है। शिफ्टिंग को लेकर पहले तारीख पर तारीख बढ़ाई जा रही थी। बुधवार को यहां से बसों के संचालन का ट्रायल रन किया गया। इस दौरान आने वाली कई छोटी-मोटी समस्याओं का आकलन कर उसे ठीक करने के निर्देश अधिकारियों ने दिए।
गुरुवार को महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर सौरभ कुमार, आरटीओ शैलाभ साहू समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने भाठागांव बस टर्मिनल जाकर वहां की व्यवस्था देखी और जल्द से जल्द बसों की शिफ्टिंग कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों का कहना है कि देवउठनी एकादशी पर सोमवार 15 नवंबर को शिफ्टिंग की तिथि तय की गई है।

 

    • – बुधवार को बसों के ट्रायल रन के बाद परेशानियों का किया गया आकलन
    • – गुरुवार को महापौर, कलेक्टर और आरटीओ अधिकारी ने मौके का किया निरीक्ष
बतादें कि भाठागांव स्थित नए बस टर्मिनल के अगस्त में हुए लोकार्पण के बाद से पंडरी बस स्टैंड से यात्री बसों की शिफ्टिंग की तारीख चार बार बदली जा चुकी है। अब पांचवी बार कवायद तेज की गई है। लेकिन इस बार भी बस आपरेटर वहां पर मूलभूत जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने के बाद भी जाने की बात कह रहे है।
शहर के भीतर से बस चलने पर होगी जब्त
निगम के अफसरों का कहना है कि 15 नवंबर से सभी यात्री बसें नए टर्मिनल से छूटेंगी। बस आपरेटर अगर शहर के भीतर से बसों को रवाना करते है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। शहर में बसों के प्रवेश प्रतिबंधित करने एक दो दिनों में आदेश भी जारी किया जा सकता है।
प्रशासन ने बुधवार को नए टर्मिनल से 32 बसें जगदलपुर रूट पर पचपेड़ी नाका तक और 33 बसें भिलाई रूट पर टाटीबंध की ओर रवाना की थी, ताकि टर्मिनल से बसों के शहर से बाहर निकलने में आने वाली दिक्कतों का आकलन किया जा सके।
इस ट्रायल रन के दौरान सबसे बड़ी समस्या पचपेड़ी नाका ओवरब्रिज के नीचे से गाड़ियों की आवाजाही को लेकर आई है। यहां एक साथ दो तरफ से गाड़ियां आई तो दोनों को एक साथ प्रवेश करने में कई दिक्कतें आएगी।
कुछ कमियों को दूर किया जा रहा है
भाठागांव नए बस टर्मिनल से जल्द ही यात्री बसों का संचालन करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। बुधवार को करीब 70 बसों के ट्रायल रन में यातायात पर पड़ने वाले प्रभाव को देखा गया था। कुछ कमियों को दूर किया जा रहा है। गुरुवार को महापौर, कलेक्टर, समेत प्रशासनिक अधिकारी व्यवस्था देखने गए थे। फिलहाल बसों की शिफ्टिंग का समय तय नहीं किया गया है, कलेक्टर ने जल्द से जल्द शिफ्टिंग कराने को कहा है। – शैलाभ साहू, आरटीओ, रायपुर

इंटरनेट की समस्या आने से बसों की आनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी
अभी तक भाठागांव बस टर्मिनल में बसों को शिफ्टिंग करने की कोई सूचना प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है। वहां पर कई दिक्कतें और खामियां है, प्रशासन को इससे अवगत करा दिया गया है। अगर बिना समस्या का निराकरण किए हमें शिफ्ट करा दिया जाता है तो हम यात्रियों को सुविधा नहीं दें पायेंगे। खासकर इंटरनेट की समस्या आने से बसों की आनलाइन बुकिंग नहीं हो पाएगी। – सैय्यद अनवर, अध्यक्ष, छग यातायात महासंघ

Related Articles

Back to top button