ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

Kangana Ranaut के खिलाफ जुर्म दर्ज कराने रायपुर के पुलिस थाने पहुंचे कांग्रेसी

रायपुर। आजादी पर दिए गए बयान के कारण फिल्‍म अभिनेत्री कंगना रनौत विवादों में हैं। उनके बयान को लेकर विपक्षी पार्टियां भी देशभर में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा रही है। कंगना चौतरफा हमलों के बाद भी अपने बयान पर कायम है। बता दें कि कंगना रनौत का एक वीडियो इस समय इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए यह सुनी जा रही हैं कि ‘1947 में इस देश को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। असली आजादी वर्ष 2014 में मिली है, यानी केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद ही इस देश को आजादी को मिली है।

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल व शहर कांग्रेस संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में कांग्रेसियाें ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देश में दुर्भावना फैलाने वाला बयान देने पर अपराध दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन दिया। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कर अपराध दर्ज करने के लिए आश्वस्त किया ।

कांग्रेस नेता मोहम्मद सिद्दीक ने जानकारी देते हुए बताया कि सुर्खियों में रहने के लिए भाजपा के छिपे एजेंडे के तहत कंगना रनौत ने देश की आजादी को “भीख में मिली आजादी कह” कर देश पर कुर्बान हुए हजारों शहीदों का घोर अपमान किया है। कंगना के बयान से देश के संविधान की मूल प्रस्तावना पर भी चोट हुई है, उन्होंने देश की एकता अखंडता को खंडित करने का अपराधिक प्रयास किया है। आजादी की लड़ाई में शहीद जवानों को अपमानित कर माफी वीरों की महिमा गाने वाली कंगना ने इतिहास को भी तोड़ मरोड़ कर रख दिया।

देश के शहीदों का अपमान बर्दाश्त से बाहर है, आज देश के शहीदों की आत्मा भी इन कथित देशभक्तों के कृत्यों से दुःखी होगी। इस दौरान कराने मुख्य रूप से वार्ड कांग्रेस अध्यक्ष जावेद दद्दा, सुरेश बाफना, मुकुंद पंचाल, मनोज गोयल, आकाश यादव, सागर वाकडे, प्रशांत सोनी, सोमेश बघेल, जगदीश नायक सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button